सफर में ‘दवा की दुकान’ लेकर चलने की जरूरत नहीं, ये देसी नुस्खे अपनाएं, नहीं आएगी उल्टी, न मचलाएगा जी!

Last Updated:

Vomit Nausea Cure Remedy: लंबी दूरी की बस या कार यात्रा के दौरान उल्टी या जी मचलने की समस्या से जूझना कई लोगों के लिए सामान्य बात है. लेकिन, ये नुस्खे आपको परेशान नहीं होने देंगे.

Health Tips: बस, कार या किसी भी वाहन में सफर करने के दौरान कई लोगों को उल्टी और चक्कर जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है. यह समस्या अक्सर मोशन सिकनेस के कारण होती है. जब आंखों और कानों से दिमाग को अलग-अलग संदेश मिलते हैं. शरीर असंतुलित हो जाता है. ऐसे में सफर का मजा बिगड़ जाता है. यात्री का जी पूरे रास्ते मचलता रहता है. इसके लिए अंग्रेजी दवा भी आती हैं. लेकिन, बघेलखंड का एक घरेलू नुस्खा इस समस्या से राहत पाने में बेहद असरदार साबित होता है.

मोशन सिकनेस और उल्टी का कारण
विशेषज्ञ बताते हैं कि सफर के दौरान बार-बार उल्टी आने की समस्या मोशन सिकनेस से जुड़ी होती है. इसमें शरीर की संवेदनाओं का तालमेल बिगड़ जाता है. ऐसे में जिमचलाना, सिर घूमना और उल्टी जैसी स्थिति सामान्य है. लेकिन बघेलखंड के लोग इस समस्या का हल बिना दवाइयों के पारंपरिक तरीकों से ढूंढते आए हैं.

सफर में ऐसा नींबू साथ में रखें
लोकल 18 से बातचीत में स्थानीय निवासी मीणा द्विवेदी ने बताया, सफर के दौरान मतली रोकने के कई देसी नुस्खे यहां अब भी कारगर माने जाते हैं. सबसे आसान उपाय है नींबू, यात्रा से पहले एक नींबू काटकर उसमें नमक और पिसी चीनी लगा दें. सफर के दौरान उसे धीरे-धीरे चाटते रहने से उल्टी की प्रवृत्ति तुरंत खत्म हो जाती है.

पुदीना भी कारगर
इसके अलावा, पुदीना भी इस समस्या में राहत दिलाने वाला सबसे लोकप्रिय नुस्खा है. सफर में पुदीने की पत्तियां चबाना, पुदीने का रस पीना या फिर पानी में पुदीनहरा की 5-6 बूंदें डालकर पीने से उल्टी से राहत मिलती है. वहीं, संतरे का रस उल्टी से राहत दिलाता है. नारंगी के रस को पानी मिलाकर पीने से सफर आरामदायक हो जाता है और उल्टी की संभावना कम हो जाती है.

लौंग और मिश्री का पारंपरिक उपाय
बघेलखंड में वर्षों से इस्तेमाल किया जाने वाला एक और कारगर नुस्खा है लौंग और मिश्री का, सफर के दौरान इन्हें मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसते रहें, इससे न सिर्फ उल्टी रुकती है, बल्कि यात्रा भी आनंददायक हो जाती है. यदि सफर में उल्टी आपकी आदत बन चुकी है तो दवा के बजाय बघेलखंड के ये देसी नुस्खे अपनाकर आप सफर का मजा बिना किसी परेशानी के ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सफर में ‘दवा की दुकान’ लेकर न चलें, ये देसी नुस्खे अपनाएं, नहीं आएगी उल्टी!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *