Last Updated:
Paan Health Benefits: 1986 से चल रही कैलाश चंद्र सोनी के दुकान में बनने वाली पान की खासियत ये है कि अगर आपको खांसी जुकाम या फिर अल्सर की समस्या है तो इसके एक से दो खुराक से आपको आराम मिल जाएगा. शॉप के ओनर का कहना है कि इसकी दवाई उनके घर पर तैयार की जाती है, इस वजह से भी उनकी दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रहती है.
आशीष पाण्डेय/शिवपुरी: शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी यह दुकान अपने खास स्वाद और औषधीय गुणों के कारण प्रसिद्ध है. यहां मिलने वाला पान खाने से न केवल स्वाद मिलता है, बल्कि लोगों का दावा है कि इससे खांसी और मुंह के छालों में भी राहत मिलती है.
हम बात कर रहे हैं शिवपुरी शहर के झांसी तिराहा स्थित कल्ला पान दुकान संचालक की. यहां पर आने वाले लोग और दुकान संचालक बताते हैं कि उनके यहां का पान लोगों में फेमस है और पान खाने से खांसी एवं मुंह के छाले सही हो जाते हैं.
पान का पत्ता आता है कोलकाता से
दुकान संचालक कैलाश चंद्र सोनी बताते हैं कि उनके यहां इस्तेमाल होने वाला पान का पत्ता सीधे कोलकाता से मंगवाया जाता है. यही वजह है कि इसका स्वाद और गुणवत्ता शहर की किसी भी अन्य दुकान से अलग है. वह कहते हैं कि ऐसा पत्ता शिवपुरी में कहीं और उपलब्ध नहीं होता.
1986 से चल रही है यह ऐतिहासिक दुकान
कैलाश चंद्र सोनी बताते हैं कि उनकी यह दुकान 1986 से लगातार चल रही है, और इस दुकान को चलाने में उन्हें महंत श्री परमहंस महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है. दुकान की सबसे खास बात यह भी है कि यहां बाप-बेटे दोनों मिलकर पान लगाते हैं. कैलाश सोनी का बेटा मयंक भी दुकान में हाथ बंटाता है.
₹10 से ₹20 तक के पान स्वाद ऐसा कि आदत बन जाए
कई ग्राहकों का कहना है कि यहां का पान इतना स्वादिष्ट होता है कि एक बार खाने वाला व्यक्ति बार-बार वापस आता है. ₹10 से ₹20 तक कीमत में मिलने वाला यह पान लोगों की थकान तक दूर कर देता है. कुछ लोग तो मजाक में कहते हैं कि जब तक कल्ला पान वाले का पान न खा लें, तब तक दिन पूरा नहीं होता.
खांसी और छाले मिटाने वाला पान, घर में बनती है खास दवा
दुकानदार कैलाश सोनी बताते हैं कि वे छाले और खांसी में राहत देने वाली एक खास दवा घर में तैयार करते हैं और उसे पान में मिलाकर ग्राहकों को देते हैं. ग्राहकों का कहना है कि सिर्फ 1–2 पान खाने से खांसी में राहत मिलती है. मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं. इसी वजह से बीमारी से परेशान लोग भी यहां उपचारात्मक पान खाने पहुंचते हैं.
कई जिलों से आते हैं लोग
सिर्फ शिवपुरी ही नहीं, बल्कि कई जिलों से लोग सिर्फ इस पान को खाने के लिए आते हैं. इसके स्वाद और असर दोनों ने इसे एक ब्रांड बना दिया है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें