डिहाइड्रेशन का खतरा होता है कम, पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त, गर्मी में करें इसका सेवन

Last Updated:

खीरा त्वचा के लिए भी बेहद उपयोगी होता है.इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे निखारने में मदद करते हैं. खीरे का सेवन करने से त्वचा में नमी बनी रहती है और गर्मी के कारण होने वाली जलन या रूखापन कम हो सकता है. नियमित रूप से खीरे का सेवन करने से डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है और शरीर में तरावट बनी रहती है.

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में खीरे की भरमार दिखने लगती है. ठंडक देने वाला यह साधारण सा दिखने वाला फल, सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. आपको बताते चलें कि खीरे में पानी की मात्रा लगभग 90 प्रतिशत तक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. यही वजह है कि गर्मी में खीरा खाने की सलाह दी जाती है.

दरअसल रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय)लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि खीरा शरीर को ठंडक प्रदान करता है और लू से बचाने में मददगार होता है. गर्मियों में अधिक पसीना आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, ऐसे में खीरा इस कमी को पूरा करता है. नियमित रूप से खीरे का सेवन करने से डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है और शरीर में तरावट बनी रहती है.

खीरा पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि भोजन के साथ सलाद के रूप में खीरा खाने से पेट साफ रहता है और अपच, गैस जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. यह आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है.<br />वजन कम करने की चाह रखने वालों के लिए भी खीरा एक अच्छा विकल्प है.इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, जबकि पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं.

इससे पेट जल्दी भर जाता है और ज्यादा खाने की इच्छा कम हो जाती है. इसलिए डाइट प्लान में खीरे को शामिल करना लाभकारी माना जाता है. खीरा त्वचा के लिए भी बेहद उपयोगी होता है.इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे निखारने में मदद करते हैं.

खीरे का सेवन करने से त्वचा में नमी बनी रहती है और गर्मी के कारण होने वाली जलन या रूखापन कम हो सकता है. कई लोग खीरे के स्लाइस आंखों पर रखकर भी ठंडक और आराम पाते हैं.<br />इसके अलावा खीरा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी सहायक माना जाता है. इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है.

स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक खीरे को सलाद, रायता या जूस के रूप में सेवन किया जा सकता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से होने वाली कई परेशानियों से बचाव होता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *