Last Updated:
Rewa Jaggery Jalebi: रीवा की यूनिवर्सिटी रोड पर गुड़ की जलेबी स्टूडेंट्स में लोकप्रिय है, जिसे अभय साहू के परिवार सहित स्थानीय लोग पीढ़ियों से बना रहे हैं. यह सर्दी में खासतौर पर पसंद की जाती है. जानें इसकी रेसिपी…
Rewa News: आपने चीनी की जलेबी खाई होगी, पनीर के बुरादे की जलेबी खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी देसी गुड़ की जलेबी खाई है? अगर नहीं, तो हम आपको बताने वाले हैं रीवा की एक ऐसी जगह के बारे में, जहां गुड़ की जलेबी का स्वाद मिल जाएगा. रीवा की यूनिवर्सिटी रोड में लोगों के बीच खासकर स्टूडेंट्स के बीच गुड़ की जलेबी की काफी डिमांड है. सर्दी में गुड़ से बनी जलेबी काफी पसंद की जाती है. यहां ऐसे कई स्टॉल लगते हैं. कॉलेज या स्कूल से लौटते छात्र यहां अक्सर गुड़ जलेबी खाते देखे जा सकते हैं.
गुड़ जलेबी बनाने का काम यहां के स्थानीय लोगों द्वारा पीढ़ियों से किया जा रहा है. यह जलेबी इन दिनों देश के अलग-अलग शहरों के अलावा रीवा की भी प्रसिद्ध मिठाई बन गई है. सर्दी में लोग इसे काफी पसंद करते हैं. अभय साहू ने बताया कि उनके पिताजी और दादाजी भी गुड़ की जलेबी बनाया करते थे. उनके घर के लोग पहले गुड़ की जलेबी बना कर घर-घर पहुंचाते थे. गुड़ की चाशनी तैयार कर यह जलेबी तैयार की जाती है. जलेबी बनाने के लिए मैदा, सूजी, गुड़, थोड़ी दही, बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर की जरूरत होती है.
ऐसे होती है तैयार
सबसे पहले पानी और गुड़ के साथ चाशनी तैयार की जाती है. फिर, इसमें इलायची पाउडर डाल दिया जाता है. इसके बाद जलेबियां तलकर चाशनी में 5 से 10 मिनट तक भिगोना होता है. गुड़ के रस में डूबी जलेबी काफी पसंद की जाती है. गरमा गरम गुड़ जलेबी को न सिर्फ लाजवाब स्वाद के लिए पसंद किया जाता है, बल्कि दुकानदारों का दावा है कि इसके सेवन से सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं नहीं होंगी. दरअसल, गुड़ एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद है.
सस्ती भी है ये जलेबी
यही वजह है कि इसके सेवन से सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है. इससे गले की खराश समेत कई समस्याओं में कमी आती है. हालांकि, तेल और मैदा से बनी सामग्री खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन गुड़ का सेवन सर्दी के लिए फायदेमंद है. खास बात ये कि ये जलेबी पनीर और चीनी वाली जलेबी से सस्ती और पोष्टिक होती है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.