आपके तकिए में छुपा होता है बीमारियों का घरौंदा! इससे बचने का क्या है तरीका, यहां जान लीजिए नुस्खा

Last Updated:

How to protect from dirty pillow: आपके बिस्तर पर हमेशा आपको लगता होगा कि आपका तकिया बहुत साफ सुथरा है लेकिन इस तकिए में बीमारियों को घरौंदा छुपा होता है. इसका कारण है कि तकिए के अंदर अरबों बैक्टीरिया, फंगस, मॉल्ड जैसे सूक्ष्मजीव हो सकते हैं जो आपके शरीर में घुसकर आपको बीमारियों की सौगात देते हैं. इसलिए तकिया को हर सप्ताह खास तरह से सुखाना जरूरी है.

जर्नल ऑफ फोटोकेमिस्ट्री एंड फोटो बायोलॉजी के मुताबिक आपके तकिए में असंख्य तरह के सूक्ष्मजीव होते हैं अरबों की संख्या हर दिन बढ़ते जाते हैं. इसका कारण है कि तकिए में समय के साथ धूल, मृत त्वचा और डस्ट माइट्स जमा हो जाते हैं. इसके अलावा तकिए पर रोज़ाना पसीना, तेल, थूक और बाल के कण गिरते हैं. इससे बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का सबसे ज्यादा खतरा रहता है. इस कारण ये एलर्जी, खांसी, छींक और अस्थमा को बढ़ा सकते हैं.

तकिए से होने वाली बीमारियों से बचने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप हर सप्ताह अपने तकिए को एक बार धूप में जरूर सुखाएं. रिपोर्ट के मुताबिक सूरज की रोशनी से जो अल्ट्रावायलेट रेज निकलता है वह बैक्टीरिया के डीएनए को नष्ट कर देता है. इसके सात ही यह मोल्ड को स्पोर्स को बंद कर देता है और माइट्स को बढ़ने से रोक देता है. इसलिए हर सप्ताह अपने तकिए को जरूर एक बार धूप लगाएं.

रिसर्च के मुताबिक इन तकियों में 2 से 3 घंटे तक धूप में छोड़ देने से बैक्टीरिया या फंगस मर जाएंगे या इसका प्रभाव कम हो जाएगा. इसे सीधी धूप में 2 से 3 घंटे तक छोड़ दें. इससे 90 प्रतिशत बैक्टीरिया मर जाएंगे.

रिसर्च के मुताबिक इन तकियों में 2 से 3 घंटे तक धूप में छोड़ देने से बैक्टीरिया या फंगस मर जाएंगे या इसका प्रभाव कम हो जाएगा. इसे सीधी धूप में 2 से 3 घंटे तक छोड़ दें. इससे 90 प्रतिशत बैक्टीरिया मर जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आपके तकिए में छुपा होता है बीमारियों का घरौंदा! इससे बचने का क्या है तरीका

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *