एक शहर ऐसा भी….यहां एक ही रास्ते में पड़ता है सबका घर, 6000 की आबादी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Last Updated:

सुलोशोवा दक्षिण पोलैंड में स्थित है और यहां की सड़क लगभग 9 किलोमीटर लंबी है. इस सड़क के दोनों ओर घर बने हैं. इस गांव को ‘लिटिल टस्कनी’ भी कहा जाता है क्योंकि इसका स्ट्रक्चर और आसपास का नेचर टस्कनी की याद दिलाता है

सुलोशोवा पोलैंड का एक ऐसा गांव है जहां लगभग 6,000 निवासी हैं, और सारे एक ही सड़क पर रहते हैं. सुलोशोवा दक्षिण पोलैंड में स्थित है और यहां की सड़क लगभग 9 किलोमीटर लंबी है. इस सड़क के दोनों ओर घर बने हैं और हर परिवार के पास अपने घर के पीछे खेत या बगीचे के लिए जमीन के लंबे टुकड़े हैं.

लिटिल टस्कनी भी कहा जाता है
इस गांव को ‘लिटिल टस्कनी’ भी कहा जाता है क्योंकि इसका स्ट्रक्चर और आसपास का नेचर टस्कनी की याद दिलाता है. ड्रोन से ली गई तस्वीरों में जब इसे देखा जाता है, तो ये लंबी सड़क चारों ओर से खेतों से घिरी हुई दिखाई देती है, जिससे पूरे गांव का लुक बहुत ही हरा-भरा और लगता है.

करलफुल पैचवर्क

गांव के लोग खेती-बाड़ी या पशुपालन के लिए अपने खेतों का इस्तेमाल करते हैं. इसका परिणाम है कि हर घर के पीछे जमीन के रंग अलग-अलग होते हैं, जो गांव को एक खूबसूरत रंगीन पैचवर्क जैसा बनाते हैं. यह नजारा देखने लायक होता है.

सोशल मीडिया पर वायरल यूनीक गांव

पोलौंड का ये गांव सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है.अगर आप पोलैंड की यात्रा पर हैं और कुछ अनूठा देखना चाहते हैं तो सुलोशोवा जरूर जाएं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, खेतों की छटा और एक ही सड़क पर फैले हजारों घर एक अद्भुत अनुभव देते हैं. यह गांव अपने अनोखे और खूबसूरत तरीके से यूरोप के कई पारंपरिक गांवों से अलग खड़ा है, जो हर यात्रा करने वाले के दिल में एक खास जगह बना लेता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

यहां एक ही रास्ते में पड़ता है सबका घर, 6000 की आबादी, सोशल मीडिया पर वायरल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *