आंखों के लिए वरदान है इन 2 चीजों का कॉम्बिनेशन! महीनेभर भी कर लिया सेवन तो बढ़ने लगेगी रोशनी, उतर जाएगा चश्मा

Last Updated:

Food for Weak Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा और शहद का सेवन करें. नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा के अनुसार, ये कॉम्बिनेशन आंखों की थकान और धुंधलेपन को कम करता है.

आंखों के लिए वरदान है इन 2 चीजों का कॉम्बिनेशन! सेवन करने से बढ़ जाएगी रोशनी!आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन. (AI)
Food for Weak Eyesight: आंखें शरीर की जरूर और सबसे नाजुक अंगों में से एक हैं. यही तो हैं जो जीवन की खूबसूरती का एहसास कराती हैं. इसलिए इनकी उपयोगिता के हिसाब से हमें देखरेख भी अधिक करनी चाहिए. लेकिन आजकल हमारी लाइफस्टाइल की कुछ आदतों की वजह से हमारी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. क्योंकि, लोगों का अधिकतर समय मोबाइल, टीवी और लैपटॉप स्क्रीन देखते हुए निकलता है. बता दें कि, स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों पर बुरा प्रभाव डालती है, जिससे आंखों में लालपन, ड्राइनेस, सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके बाद आंखों की रोशनी भी घट सकती है.

इन गलत आदतों की वजह से कम उम्र में ही बच्चों के चश्मा लग जाता है. इससे परेशानी से बचने के लिए लिए लोग तमाम महंगी दवाओं का सहारा लेते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि, 2 चीजों का कॉम्बिनेशन आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. इन चीजों को डाइट में शामिल करने से रोशनी बढ़ेगी, जिससे आंखों पर लगा चश्मा उतर जाएगा. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फूड कॉम्बिनेशन

अश्वगंधा और शहद: नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा के मुताबिक, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए वैसे तो कई फूड आइटम फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन अश्वगंधा और शहद बेहद खास माने जाते हैं. ऐसे में यदि आप अच्छा रिजल्ट चाहते हैं तो शहद और अश्वगंधा के कॉम्बिनेशन का सेवन कर सकते हैं. दरअसल, इन दोनों चीजों में मौजूद गुण आंखों के धुंधलेपन को कम करने की क्षमता रखते हैं. इसके साथ ही यह आंखों की थकान को भी कम करने में मदद कर सकते हैं. ऐसा करने से आप आंखों की रोशनी को नेचुरली बढ़ा सकते हैं.

आंखों के लिए अश्वगंधा-शहद का कैसे करें सेवन

अश्वगंधा और शहद दोनों ही सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं. दरअसल, अश्वगंधा और शहद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ ही आंखों के लिए भी अच्छे साबित होते हैं. इसका सेवन करने के लिए आप 5 ग्राम अश्वगंधा लें और उसे शहद के साथ मिलाकर सेवन करें. इस कॉम्बिनेशन का नियमित सेवन करने से महीनेभर में ही आपको असर देखने को मिल सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

आंखों के लिए वरदान है इन 2 चीजों का कॉम्बिनेशन! सेवन करने से बढ़ जाएगी रोशनी!

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *