अप्रैल में बैंक छुट्टियों की भरमार… कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, ब्रांच जाने से पहले द

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Bank Holidays April 2026: अप्रैल महीने में बैंक से जुड़े काम करने से पहले छुट्टियों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. महीने के पहले दिन यानी 1 अप्रैल को नया वित्त वर्ष शुरू होता है. इस दिन बैंक खुले रहते हैं, लेकिन आम ग्राहकों के काम नहीं होते, क्योंकि इस दिन बैंक अपने वित्तीय काम पूरे करता है.

छुट्टियों की बात करें तो, महीने भर में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और विशेष मौकों के कारण करीब 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 4 रविवार के चलते देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने वाली है. साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं. 

इस तरह कुल मिलाकर अप्रैल में 14 दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा. इसलिए बैंक ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देखना बहुत जरूरी है. ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो…

महीने की शुरुआत में ही कई दिन बैंक रहेंगे बंद

अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिलेगा. 1 अप्रैल को नए वित्त वर्ष की शुरुआत होने के कारण पूरे देश में बैंकों में आम ग्राहकों के कामकाज नहीं होंगे. इसके अगले दिन 2 अप्रैल को मोंडी गुरुवार के चलते केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे. 

3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, देहरादून, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, पटना, रायपुर और शिमला जैसे कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. वहीं 5 अप्रैल को रविवार होने से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे और 11 अप्रैल को दूसरे शनिवार के कारण भी सभी बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. 12 अप्रैल को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी.

अप्रैल के दूसरे हिस्से में भी छुट्टियों की भरमार

महीने के दूसरे हिस्से में भी कई दिनों बैंक बंद रहने वाले हैं. 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी और अन्य त्योहारों के चलते अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, लखनऊ, मुंबई, पटना और रांची समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. 15 अप्रैल को बंगाली नववर्ष, बोहाग बिहू, विशु और हिमाचल दिवस के कारण अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी.

जबकि 16 अप्रैल को बोहाग बिहू के चलते गुवाहाटी में बैंक नहीं खुलेंगे. इसके बाद 19 अप्रैल को रविवार, 20 अप्रैल को बसव जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे. 21 अप्रैल को गरिया पूजा के चलते अगरतला में छुट्टी रहेगी. वहीं 25 अप्रैल को चौथा शनिवार और 26 अप्रैल को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें: टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर, आज से बदल गए इनकम टैक्स के ये नियम; जानिए डिटेल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *