यूपी के युवक ने सिर्फ 50 हजार में शुरू किया यह बिजनेस, मचा दी धूम, आज घर बैठे छाप रहा लाखों

Last Updated:

Success Story: फिरोजाबाद के ऋषभ भारद्वाज ने 50 हजार से कांच का व्यापार शुरू किया, जो अब लाखों का टर्नओवर देता है. उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर लेकर व्यापार बढ़ाया और सीएम योजना का लाभ लिया.

धीर राजपूत/ फिरोजाबाद : कहते हैं कि अगर इच्छा शक्ति हो तो हर काम संभव होता है. जी हां यूपी के फिरोजाबाद में रहने वाले एक युवा ने अपनी इच्छा शक्ति से वो कमाल कर दिखाया है, जिसे देख आप भी तारीफ करने लगेंगे. इस युवा ने चार साल पहले अपना कांच का व्यापार शुरु किया था, जो अब धड़ल्ले से चल रहा है. इसके साथ ही युवक ने ऑनलाइन माध्यम को अपना बिजनेस का जरिया बना लिया और अब इससे उसकी अच्छी कमाई भी हो रही है. कांच के हैंडीक्राफ्ट आइटमों को तैयार कर युवक देश के सभी राज्यों में बचता है. इससे युवक का लाखों का टर्नओवर है.

चार साल पहले मात्र 50 हजार से  शुरु किया यह बिजनेस

फिरोजाबाद को सुहाग नगर मे रहने वाले ऋषभ भारद्वाज ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि चार साल पहले उन्होंने कांच के हैंडीक्राफ्ट आइमटों की ट्रेनिंग के बारे में एक प्रचार के जरिए पता किया था. इसके बाद उद्योग केंद्र में जाकर संपर्क किया, जहां उन्हें इसकी ट्रेनिंग भी मिल गई. फिर उन्होंने कांच से तरह तरह के हैंडीक्राफ्ट आइटम जैसे कैंडल होल्डर बनाना शुरु किया. शुरुआत में उन्होंने इस काम को करने के लिए पचास हजार रुपए खर्च किए. फिर धीरे धीरे उनका यह व्यापार चलने लगा. इसके बाद अन्य आइटमों जैसे टेबल लैंप, झूमर, हैंगिग लाइट्स बनाना शुरु कर दिया. इसके साथ ही इस काम को और आगे बढाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर लेना शुरु कर दिया. जिससे उन्हें देशभर से लाखों रुपए के ऑर्डर मिलना शुरु हो गए.

सालभर में  होती है लाखों की कमाई 

युवा हैंडीक्राफ्ट कारीगर ने कहा कि इस काम को अच्छे से करने के लिए उन्होंने सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही सीएम युवा उद्यमी योजना का लाभ लिया. जिसमें उनको पांच लाख रुपए तक लोन मिला, जिससे उनका व्यापार और अच्छे से दौडने लगा. आज ऑनलाइन माध्यम से देश के कोने कोने से अच्छे ऑर्डर मिलते हैं, जिससे साल भर में पांच से छह लाख तक की कमाई होती है.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

युवक ने सिर्फ 50 हजार में शुरू किया यह बिजनेस, आज घर बैठे छाप रहा लाखों

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *