Last Updated:
Toilet cleaning hack: क्या आपका टॉयलेट बहुत गंदा हो गया है? उस पर पीले जिद्दी दाग पड़ चुके हैं तो परेशान न हों. आप केमिकल युक्त लिक्विड टॉयलेट क्लीनर की बजाय इन सस्ती चीजों से बनाएं घर पर ही Toilet क्लीन करने व…और पढ़ें
टॉयलेट के पीले दाग हटाने के उपाय.टॉयलेट से पीले दाग होंगे इस हैक से गायब
आपका कमोड या इंडियन टॉयलेट पर पीली परत जम गई है और काफी घिसने के बाद भी साफ नहीं हो रहा है तो आप इसके लिए मार्केट से ये 10 रुपये वाला सस्ता पाउडर ले आएं. ये बेकिंग पाउडर है. इसे जब आप कुछ अन्य चीजों के साथ मिलाकर मिश्रण बनाएंगे तो ये एक बेहद ही पावरफुल टॉयलेट क्लीनर बन जाएगा.
आपको 3 से 4 चम्मच बेकिंग सोडा, दो बड़ा चम्मच नमक, 4 चम्मच वाइट सिरका या फिर दो नींबू का रस, एक पैकेट ईनो, कोई सा भी शैंपू का पाउच लें.
-इस टॉयलेट लिक्विड क्लीनर को बनाने के लिए आप एक बर्तन लें. कोई पुराना बेकार पड़ा जग, कटोरा ले सकते हैं. कोई छोटी प्लास्टिक की बाल्टी या मग भी यूज कर सकते हैं. इसमें नमक, बेकिंग पाउडर डाल दें. इसे मिक्स करें. अब वाइट सिरका या नींबू का रस डाल दें. अंत मैं शैम्पू और ईना भी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
-इसे इस्तेमाल करने से पहले आप ग्लव्स पहन लें. अब आप इंडियन और वेस्टर्न टॉयलेट जिसे भी साफ करना है, उस पर इस लिक्विड को अच्छी तरह से डाल दें. पीले दागों पर अधिक डालें. आप इसे स्प्रे बॉटल में भी डाल सकते हैं, ताकि ये एक ही बार में गिर कर इधर-उधर ना फैल जाए. अब इसे कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें. इससे जिद्दी दाग ढीले हो जाएंगे.
– बेकिंग सोडा और ईनो एक साथ मिक्स होने पर झाग बनाता है. ईनो में सोडियम बाइकार्बोनेट, सिट्रिक एसिड होने के कारण ये दाग को ढीला करते हैं. इससे ब्रश की मदद से आसानी से टॉयलेट क्लीन हो जाता है. नींबू में भी एसिड होता है. ये सभी चीजें जब एक साथ मिक्स की जाती हैं तो पावरफुल नेचुरल टॉयलेट क्लीनर एजेंट की तरह असर करते हैं.
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ… और पढ़ें
.