Last Updated:
Neet Jee Free Coaching: बालाघाट जिले के मलाजखंड स्थित सांदीपानी स्कूल में बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग दी जा रही है. NEET, JEE और CUET परीक्षाओं की तैयारियां करवाई जा रही है. इसमें खासतौर से उन बच्चों को लिया गया है, जो आर्थिक रूप कमजोर परिवारों से आते हैं. इस कोचिंग के लिए NEET में 20, JEE में 8 और CUET में 18 विद्यार्थियों नेअपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इस पहल से बच्चो
Neet Jee Free Coaching: बालाघाट के आदिवासी अंचल में अब नीट और जेई की तैयारी करवाई जा रही है. आमतौर पर देखा जाता है कि नीट, जेई और सीईयूटी जैसी परीक्षाओं के लिए लाखों रुपए खर्च करने होते हैं. ऐसे में ग्रामीण अंचलों के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों के लिए तैयारी करना भी मुश्किल होता है. लेकिन अब बालाघाट में जनजातीय कार्य विभाग ने अनोखी पहल शुरू की है, जिसमें बालाघाट के आदिवासी अंचल में बच्चों को चुना गया और उन्हें मुफ्त में कोचिंग दी जा रही है.
मुफ्त कोचिंग से बदलेगी किस्मत
बालाघाट जिले के मलाजखंड स्थित सांदीपानी स्कूल में बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग दी जा रही है. NEET, JEE और CUET परीक्षाओं की तैयारियां करवाई जा रही है. इसमें खासतौर से उन बच्चों को लिया गया है, जो आर्थिक रूप कमजोर परिवारों से आते हैं. इस कोचिंग के लिए NEET में 20, JEE में 8 और CUET में 18 विद्यार्थियों नेअपना रजिस्ट्रेशन करवाया है. इस पहल से बच्चों को अपना भविष्य बनाने में काफी मदद करेगा.
जानिए कैसे होगी ये कठिन तैयारी
सांदीपनी विद्यालय में चल रही कोचिंग सिर्फ खानापूर्ति नहीं है. इसमें अनुभवों शिक्षकों को बुलाया गया है. नए सिलेबस के हिसाब से स्टडी मटेरियल, ई-लाइब्रेरी और लाइब्रेरी की सुविधा है. वहीं, करियर काउंसलिंग और स्ट्रेस मैनेजमेंट सेशन की भी व्यवस्था की गई है. इसके अलावा करियर काउंसलिंग के लिए स्पेशल सेशन भी होंगे जहां पर परीक्षाओं के महत्व और तैयारी की रणनीति पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
अब बच्चे में उत्साह की लहर
परीक्षा की तैयारी कर रही साक्षी अरमो ने बताया कि वह पहले से तैयारी कर रही थी. लेकिन स्कूल में तैयारी होने वाली है, तो वह यहां आ गई . यहाँ पर कई तरह से तैयारी करवाई जाएगी. ऐसे में कोचिंग से हमें काफी मदद मिलने की उम्मीद है. एक अन्य छात्रा ने बताया कि वह ऑनलाइन स्टडी कर रही है. लेकिन अब यहां जो फ्री कोचिंग मिल रही है, उससे गाइडेंस मिलेगी. ऐसे में प्रशासन की यह पहल उन्हें काफी पसंद आ रही है. वहीं, इन बच्चों का चयन नहीं भी हो पाया तो इनकी नर्सिंग की पढ़ाई का खर्च विभाग उठाएगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.