जिस वीडियो को देखकर पूरा हिन्दुस्तान का दिल हिला, वो निकला फर्जी, शादी के दिन ब्यॉयफ्रेंड से मिलने वाली लड़की ने बताया सच

Last Updated:

Truth behind viral videos : शादी के जोड़े में एक्स-बॉयफ्रेंड से मिलने वाली लड़की का वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड निकला. लड़की ने बताया कि वीडियो बिना अनुमति के डाला गया और पूरी कहानी फर्जी थी.

वीडियो में नजर आ रही लड़की ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने लाखों लोगों को भावुक कर दिया. वीडियो में एक लड़की शादी के जोड़े में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंचती दिख रही थी. दावा किया गया कि शादी के महज कुछ घंटे पहले वह अपनी सच्ची मोहब्बत से आखिरी मुलाकात करने आई है. वीडियो को देखकर लोगों ने इसे “अधूरी मोहब्बत” और “सच्चे प्यार की मिसाल” बताया, लेकिन अब इस वायरल कहानी की सच्चाई सामने आ गई है.

वीडियो में नजर आ रही लड़की ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी है. लड़की का कहना है कि यह वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड था और एक कंटेंट क्रिएटर के कहने पर शूट किया गया था. उसने बताया कि यह वीडियो उसकी तरफ से रिलीज नहीं किया गया था, बल्कि बिना उसकी अनुमति के सोशल मीडिया पर डाल दिया गया.

वीडियो में नजर आ रही लड़की ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी है.

लड़की ने क्‍या दी सफाई?
लड़की ने बताया कि वीडियो शूट के दौरान उसने कंटेंट क्रिएटर से साफ कहा था कि जो भी वीडियो बनाया जाएगा, उसे पहले दिखाया जाए, क्योंकि वीडियो में पहनी गई ड्रेस मिसफिट थी और उसे डर था कि कहीं कंटेंट एक्सपोजिंग न लगे. उसने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो उसे और उसके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस पर कंटेंट क्रिएटर ने भरोसा दिलाया था कि वीडियो एडिट करने के बाद ही रिलीज किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *