सफेद डिजाइन और हाई रिफ्रेश रेट का अनोखा कॉम्बिनेशन, 27-इंच QHD स्क्रीन, धांसू हैं ये नया गेमिंग मॉनिटर

Last Updated:

BenQ ने भारत में अपना नया EW270Q गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है, जिसमें 27-इंच QHD डिस्प्ले, 200Hz रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और 65W USB-C पावर डिलीवरी दी गई है. इसकी कीमत Rs 17,990 रखी गई है और यह 3 साल की ऑन-साइट वारंटी के साथ उपलब्ध है.

BenQ EW270Q गेमिंग मॉनिटर.

BenQ ने भारत में अपना नया EW270Q गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है. ये 27-इंच का QHD मॉनिटर खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो गेमिंग के साथ-साथ वर्क और एंटरटेनमेंट के लिए भी एक अच्छा डिस्प्ले चाहते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत 200Hz रिफ्रेश रेट और 65W USB-C पावर डिलीवरी है. भारत में इसकी कीमत Rs 17,990 रखी गई है और इसके साथ 3 साल की ऑन-साइट वारंटी भी मिलती है.

BenQ EW270Q में 27-इंच का IPS पैनल दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 2560 x 1440 पिक्सल (QHD) है. यह फुल HD डिस्प्ले की तुलना में ज्यादा शार्प और क्लियर विजुअल्स देता है. गेमिंग के लिए इसमें 200Hz रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और AMD FreeSync Premium सपोर्ट मौजूद है, जिससे तेज़ गेम्स खेलते समय स्क्रीन टियरिंग और लैग की समस्या कम होती है. FPS और रेसिंग गेम्स खेलने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

कलर और विजुअल एक्सपीरिएंस की बात करें तो ये मॉनिटर 90% DCI-P3 कलर कवरेज सपोर्ट करता है. इसके साथ गेम कलर मोड, कलर वाइब्रेंस और लाइट ट्यूनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो डार्क सीन में भी बेहतर विजिबिलिटी देते हैं. यही वजह है कि यह मॉनिटर सिर्फ गेमिंग ही नहीं, बल्कि वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्के कंटेंट क्रिएशन के लिए भी उपयुक्त है.

मिलती है 65W चार्जिंग
कनेक्टिविटी के मामले में BenQ EW270Q काफी मजबूत है. इसमें HDMI और USB-C पोर्ट दिए गए हैं. USB-C के जरिए डिस्प्ले आउटपुट, डेटा ट्रांसफर और 65W तक की चार्जिंग एक ही केबल से हो जाती है, जो लैपटॉप यूजर्स के लिए काफी सुविधाजनक है. हालांकि, हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप के लिए यह चार्जिंग लिमिट थोड़ी कम लग सकती है.

डिज़ाइन की बात करें तो इसका सफेद रंग का चेसिस इसे आम गेमिंग मॉनिटर्स से अलग बनाता है और होम ऑफिस सेटअप में भी अच्छा लगता है. कुल मिलाकर, BenQ EW270Q उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया डील है, जो बजट में हाई रिफ्रेश रेट, QHD डिस्प्ले और USB-C चार्जिंग वाला मॉनिटर तलाश रहे हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

सफेद डिजाइन और हाई रिफ्रेश रेट का अनोखा कॉम्बिनेशन, धांसू हैं ये गेमिंग मॉनिटर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *