कांगनी में छुपा है स्वास्थ्य का खजाना, रोजाना सेवन से मिलेगा ताकत और ऊर्जा

Last Updated:

बागपत में पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक मिलेट कांगनी को लेकर विशेषज्ञों ने इसके लाभ बताए हैं. यह अनाज फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर है और नियमित सेवन से पाचन सुधार, वजन नियंत्रण, हड्डियों की मजबूती, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल संतुलन में मदद करता है. साथ ही यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है.

ख़बरें फटाफट

बागपत. कांगनी एक प्राचीन और अत्यंत पौष्टिक मिलेट (मोटा अनाज) है, जो फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है. इसके नियमित सेवन से पाचन में सुधार, वजन नियंत्रण, हड्डियों की मजबूती, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. इसके अलावा यह कैंसर के खतरे को कम करने में भी सहायक है.

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की राय
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र चौधरी के अनुसार, कांगनी आसानी से बाजार में उपलब्ध होता है और इसका सेवन शरीर पर चौंकाने वाले स्वास्थ्य लाभ देता है. उन्होंने बताया कि नियमित सेवन से यह शरीर को बीमारियों से दूर रखता है और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है.

पाचन और वजन नियंत्रण
कांगनी साबुत का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह पाचन को सुधारे और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करे. साथ ही भूख नियंत्रित होने के कारण वजन कम करने में मदद मिलती है.

हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद
कांगनी में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है. इसके सेवन से बच्चों और बड़ों दोनों की हड्डियां मजबूत होती हैं. साथ ही, यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है, जिससे शरीर पूरी तरह से स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है.

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित
कांगनी का नियमित सेवन उच्च कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ ब्लड शुगर के स्तर को भी संतुलित रखता है.

स्किन और ऊर्जा के लिए लाभकारी
कांगनी का उपयोग स्किन संबंधित समस्याओं में राहत देता है और त्वचा को चमकदार बनाता है. इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और व्यक्ति पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करता है.

उपयोग और तैयारी का तरीका
डॉ. चौधरी ने बताया कि कांगनी का इस्तेमाल सुरक्षित और आसान है. इसे रात में 6 घंटे भिगोकर रखा जा सकता है और सुबह इसे दलिया, इडली, खीर या अन्य व्यंजनों में इस्तेमाल कर स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *