Ballia Special Desi Chaat: बलिया में देसी घी से बनने वाली एक खास चाट लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जो अपने शुद्ध देसी स्वाद और अलग अंदाज़ के लिए जानी जाती है. महावीर घाट निवासी संदीप पिछले 20 वर्षों से चाट का यह पारंपरिक काम कर रहे हैं और उनके परिवार में यह हुनर पीढ़ियों से चला आ रहा है. यह चाट देसी घी, टमाटर, मटर और खास घर में तैयार किए गए मसालों से बनाई जाती है, जिन्हें संदीप गोपनीय रखते हैं. चाट को कुल्हड़ में परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू और भी खास हो जाती है. 30 रुपये प्रति कुल्हड़ मिलने वाली इस चाट को खाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी पहुंचते हैं. संदीप का ठेला जिला अस्पताल के मेन गेट के सामने, बलिया रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर लगता है.
.