12 से 16 सितंबर तक 6 घंटे बंद रहेगी सप्लाई: बालाघाट में मेंटेनेंस के लिए सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में 12 से 16 सितंबर तक बिजली कटौती की जाएगी। शहर के 33/11 केवी उपकेंद्रों की 11 केवी लाइनों में मेंटेनेंस होगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।

.

शहर यंत्री के अनुसार, नवरात्रि से पहले यह मेंटेनेंस आवश्यक है। आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती की अवधि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

कटौती का कार्यक्रम इस प्रकार है:

12 सितंबर को बूढ़ी फीडर में बिजली बंद रहेगी। इससे आईटीआई, ढीमरटोला, लुम्बिनी नगर, सुभाष नगर और गंगानगर क्षेत्र प्रभावित होंगे।

13 सितंबर को टाउन-2 फीडर में कटौती होगी। बावनथड़ी कॉलोनी, शंकरघाट, रेंजर कॉलेज और फॉरेस्ट कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी।

14 सितंबर को टाउन-3, टाउन-4 हॉस्पिटल फीडर और भटेरा फीडर में कटौती होगी। इससे सिविल लाइन, बस स्टैंड, जेल परिसर, बालाघाट हॉस्पिटल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

15 सितंबर को टाउन-1 फीडर और 16 सितंबर को रेलवे स्टेशन फीडर में बिजली बंद रहेगी। इससे पुलिस कंट्रोल रूम, एमएलबी स्कूल और होटल मल्लिकार्जुन सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *