शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लहूलुहान, इन वजहों से आई यह गिरावट; जानें डिटेल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Sensex Nifty Fall Reasons: भारतीय घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 16 मार्च को गिरावट देखने को मिली है. दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 ने दिन की शुरुआत लाल निशान पर की थी.  

कारोबारी दिन के दौरान सेंसेक्स अपने दिन के हाई से करीब 800 अंक फिसल गया था. निफ्टी 23,000 अंक के आसपास पहुंच गई थी. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है….

वैश्विक बाजारों से मिला कमजोर संकेत

सप्ताह की शुरुआत में एशियाई शेयर बाजारों का रुख कमजोर दिखाई दिया. सोमवार को दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. 

इससे पहले शुक्रवार के कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों के कारण भारतीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिली. निवेशकों ने घरेलू बाजार पर भरोसा नहीं दिखाया. 

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण वैश्विक स्तर का करीब 20 प्रतिशत तेल सप्लाई प्रभावित हुआ है. जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतों को लगातार सहारा मिला रहा है.

आज के दिन कच्चे तेल की कीमतों में 1 फीसदी की उछाल दर्ज की गई और नई दरें 104.2 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई. भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों पर इसका प्रभाव पड़ा. जिससे मार्केट का मूड खराब हो गया.

विदेशी निवेशक लगातार बना रहे दूरी

शेयर बाजार में कमजोरी की एक वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार हो रही बिकवाली भी है. एक्सचेंज के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने लगभग 10,716.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

वहीं मार्च महीने की बात करें तो अब तक वे करीब 56,883 करोड़ रुपये बाजार से निकाल चुके हैं. इतनी बड़ी निकासी के कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा है और बाजार का माहौल दबाव में बना हुआ है.

रुपये पर दबाव बढ़ा

डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में भी कमजोरी देखने को मिल रही है. सोमवार को रुपया करीब 13 पैसे टूटकर लगभग 92.43 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया.

बाजार जानकारों के मुताबिक विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें रुपये पर दबाव बना रही हैं, जिसकी वजह से करेंसी कमजोर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: किचन के बजट पर पड़ सकती है महंगाई की मार, SBI रिपोर्ट में खुलासा; युद्ध और अल नीनो बिगाड़ेंगे घर का बजट…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *