Last Updated:
Jabalpur News: जबलपुर सेंट जेवियर स्कूल के छात्र ने लेडी टीचर-फादर के प्रभाव में ईसाई बनने का फैसला किया है. वह माता-पिता पर भी धर्मांतरण का दबाव बना रहा है. मना करने पर घर तोड़फोड़, देवी मूर्तियां फाड़ीं और…
Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक मिशन स्कूल में 10वीं के छात्र ने ईसाई धर्म अपनाने का फैसला कर लिया है. यही नहीं, इस छात्र ने माता-पिता पर भी धर्मांतरण का दबाव बना रहा है. उनेक न मानने पर घर में तोड़फोड़, देवी-देवताओं को ‘शैतान’ कहना और घर छोड़ने की धमकी दी. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. पीड़ित पिता का आरोप है कि सेंट जेवियर स्कूल शांति नगर की लेडी टीचर पलक सिंह और चर्च फादर के कथित प्रभाव में उनका बेटा धर्मांतरण कर रहा है.
पिता ने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. हिंदू संगठनों ने इसे ‘ब्रेन वाशिंग’ का मामला बताते हुए विरोध जताया. पीड़ित पिता खुद सरकारी शिक्षक हैं. उन्होंने बताया, “बेटा पहले सामान्य था, लेकिन टीचर पलक सिंह और फादर के प्रभाव में आ गया. अब घर में हंगामा करता है, दरवाजा-साइकिल तोड़ता है, देवी की तस्वीरें फाड़ता है, मूर्तियां चूर-चूर करता है. सोशल मीडिया पर ईसाई ग्रुप्स में जोड़ा गया है. हमें ईसाई न बनने पर घर छोड़ने की धमकी देता है.”
घर में लगे CCTV की फुटेज वायरल
परिवार ने घर में CCTV लगवाए हैं. इसी की फुटेज अब वायरल हो रही है. वीडियो में बेटा घर में तोड़फोड़ करता, बहस करता नजर आ रहा है. परिजनों का आरोप है कि टीचर ने छात्र का ब्रेनवाश किया, चर्च ले जाकर धर्मांतरण का जहर भरा. अधारताल थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस ने जांच शुरू नहीं की.
हर बात में लेता है फादर की सलाह
पिता ने बताया, बेटा हर काम के लिए फादर और टीचर की सलाह लेता है. उन्हें बार-बार फोन करता है. जैसा वह कहते हैं वैसा ही करता है. घर में रोकटोक करने पर देवी-देवताओं के फोटो फाड़ दिए और घर का दरवाजा भी तोड़ दिया. हम सब बहुत परेशान हो गए हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.