ऑस्ट्रेलिया में खून की तरह लाल हो गया आसमान, क्या कयामत की है आहट?

Last Updated:

Red Sky Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में साइक्लोन नेरेल के असर से आसमान अचानक खून जैसा लाल हो गया. इससे लोग हैरान और डरे हुए नजर आए. यह डरावना दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो धूल, नमी और सूर्य की रोशनी के प्रभाव से होती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में साइक्लोन नेरेल के कारण आसमान लाल हो गया. (फोटो X)

Cyclone Narelle Viral Video: आसमान अगर अचानक खून जैसा लाल हो जाए तो डर लगना स्वाभाविक है. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. इस नजारे ने लोगों को हैरान ही नहीं बल्कि डरा भी दिया. कई लोगों ने इसे कयामत का संकेत तक मान लिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूरा आसमान लाल रंग में डूबा नजर आ रहा है. मानो जैसे किसी फिल्म का डरावना सीन हो. लेकिन सवाल यही है कि क्या यह सच में कोई अपशकुन है या फिर प्रकृति का एक दुर्लभ खेल? मौसम विज्ञान के नजरिए से देखें तो यह घटना जितनी डरावनी दिखती है, उतनी खतरनाक नहीं होती. लेकिन इसका कारण जानना बेहद दिलचस्प है.

CBS न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना ट्रॉपिकल साइक्लोन नेरेल (Cyclone Narelle) के कारण हुई, जो ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहा था. यह वही समय था जब आसमान का रंग अचानक बदल गया. विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोई अलौकिक घटना नहीं बल्कि मौसम से जुड़ी एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है. जब धूल, नमी और घने बादल मिलते हैं तो सूर्य की रोशनी का रंग बदल जाता है और आसमान लाल दिखने लगता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *