आईफोन का Siri हो जाएगा सबसे स्मार्ट, बिना फोन टच किए ऐप में जाकर कर देगा कमेंट, पोस्ट और बहुत कुछ

Last Updated:

एप्पल अगले साल स्प्रिंग में अपने अपग्रेडेड Siri को लॉन्च करेगा, जिसमें App Intents फीचर होगा। यह Siri को iPhone का हैंड्स-फ्री कंट्रोलर बना देगा, जिससे यूजर्स वॉइस कमांड से थर्ड-पार्टी ऐप्स भी चला सकेंगे.

आईफोन का Siri हो जाएगा सबसे स्मार्ट, बिना फोन टच किए ऐप में जाकर कर देगा कमेंटसबसे स्मार्ट होने वाला है Siri.
ऐपल ने पिछले साल अपने WWDC 2024 इवेंट में नए और अपग्रेडेड Siri को पेश किया था. लेकिन तब से अब तक कंपनी ने इसे लॉन्च नहीं किया है. अब पता चला है कि इसे अगले साल तक पेश किया जाएगा. ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमैन की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले साल स्प्रिंग में इस नए Siri अपग्रेड को अपने यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है. इस अपग्रेड में ‘App Intents’ नाम का फीचर शामिल होगा, जो Siri को iPhone का ‘हैंड्स-फ्री कंट्रोलर’ बना देगा.

गुरमैन का कहना है कि App Intents के साथ यूजर्स सिर्फ वॉइस कमांड का इस्तेमाल करके Siri से कई तरह के काम करवा सकेंगे. जैसे कि किसी फोटो को ढूंढना, उसे एडिट करना और फिर भेजना. इतना ही नहीं, Siri अब यूजर के ऐप्स के अंदर जाकर भी काम कर सकेगी, जैसे इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करना, किसी शॉपिंग ऐप को स्क्रॉल करना और प्रोडक्ट को कार्ट में ऐड करना.

पता चला है कि इस नए फीचर को पूरी तरह से फुल-प्रूफ करने के बाद ही लॉन्च किया जाएगा, जिससे कि ये सभी थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ काम कर सके. इसी वजह से ऐपल इस फीचर को पहले दिन से सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं करेगा. कंपनी पहले लिमिटेड ऐप्स और चुनिंदा यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग करेगी.

इन थर्ड-पार्टी ऐप्स में Uber, AllTrails, Threads, Temu, Amazon, YouTube, Facebook, WhatsApp और कुछ गेम्स शामिल हैं, इसके अलावा ऐपल अपने खुद के ऐप्स के साथ भी इसे टेस्ट कर रहा है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

आईफोन का Siri हो जाएगा सबसे स्मार्ट, बिना फोन टच किए ऐप में जाकर कर देगा कमेंट

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *