बीज भी है कमाल के! इस सब्जी का हर हिस्सा है सेहत का खज़ाना, जानिए कैसे?

Last Updated:

गर्मियों में खीरा केवल स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद पानी, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और मुंहासे, अनिद्रा, आंखों की जलन, पेशाब की समस्याओं और पथरी जैसी परेशानियों से बचाव करते हैं. इसके बीज भी औषधीय गुणों से भरपूर हैं, जो इसे एक सम्पूर्ण स्वास्थ्यवर्धक फल बनाते हैं.

वैसे खीरा गर्मियों में खाया जाने वाला एक बेहद उपयोगी और पौष्टिक फल-सब्जी है, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिस कारण इसका फल ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं. खीरे में मौजूद पानी, विटामिन और मिनरल्स शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में सहायक होते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में खीरे का सेवन काफी लाभकारी माना जाता है.

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक, डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) के अनुसार, गर्मियों में खीरा हर जगह आसानी से मिल जाता है. खीरे का उपयोग सलाद और जूस के अलावा लोग कच्चा खाना ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं, खीरे के साथ-साथ इसके बीज भी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसके फल और बीज में भरपूर मात्रा में विटामिन C, विटामिन K, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फ़ाइबर, कॉपर, सिलिका और विटामिन B जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.

मुंहासे की समस्या में खीरा काफी फायदेमंद है. यदि किसी के चेहरे पर अधिक मुंहासे हो जाते हैं, तो उन्हें खीरे को पीसकर पूरे चेहरे, आंखों और गले पर लगाना चाहिए. इसे लगभग 30 मिनट तक लगाए रखने से मुंहासों और रुखी त्वचा की परेशानी कम करने में मदद मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनिद्रा की समस्या में खीरा फायदेमंद है. यदि किसी को नींद न आने की परेशानी रहती है, तो खीरे के गूदे को पीसकर पैरों के तलवों पर मालिश करने से नींद न आने की समस्या और आंखों की जलन में लाभ मिलता है.

आंखों की बीमारी में खीरा फायदेमंद है. खीरे को पीसकर आंखों के चारों ओर लेप लगाने से काले धब्बे कम होते हैं, और खीरे के टुकड़े आंख पर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है.

पेशाब की समस्या में खीरा फायदेमंद है. पेशाब करने में तकलीफ होने पर रोगी भोजन में खीरे का सेवन करें, इससे लाभ होता है. खीरे के बीज का 2-4 ग्राम काढ़ा दूध के साथ नियमित पीने से कुछ दिनों में पेशाब की जलन और पेशाब में चीनी आने की समस्या में राहत मिलती है. इसके लिए तिल और खीरे के बीजों को समान मात्रा में लेकर दूध के साथ पीस लें. 2-4 ग्राम काढ़े में घी मिलाकर पीने से पेशाब संबंधी परेशानी, जैसे रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या, ठीक होती है.

पथरी की समस्या में खीरा फायदेमंद है. यदि किसी को पथरी की समस्या है, तो खीरे के 2-4 ग्राम बीजों को दही के साथ नियमित सेवन करने से पथरी धीरे-धीरे घुलकर पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *