बीज तो बीज, इसके छिल्के में भी है सेहत का वरदान, दिल को रखें महफूज तो स्किन पर लाता है ग्लो

Last Updated:

Pea pod health benefits: खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका मूल चीज खा तो लिया जाता है लेकिन इसके छिल्के को आमतौर पर फेक दिया जाता है. लेकिन इस छिल्के में सेहत का वरदान छुपा होता है. ऐसी ही एक चीज है मटर जिसके छिल्के को हम फेंक देते हैं पर इसके कई अमूल्य फायदे हैं.

मटर के छिल्के के फायदे.

Pea pod health benefits: सर्दी में मटर लगभग सभी लोग खाते हैं. मटर बेहद पौष्टिक चीज हैं. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन आदि का खजाना छुपा होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि मटर के छिल्के में भी सेहत का खजाना छुपा होता है.रिपोर्ट की मानें तो मटर के छिलकों में पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, विटामिन सी, विटामिन के और कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक पोटेशियम शरीर के द्रव संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है. इससे हार्ट को सहज काम करने में सहयोग मिलता है. कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में एक जरूरी पोषक तत्व है, जबकि कॉपर शरीर में ऊर्जा बनाने की प्रक्रिया और रक्त के निर्माण में भूमिका निभाता है. विटामिन सी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सपोर्ट करता है और विटामिन के रक्त के सामान्य थक्के बनने और हड्डियों की मजबूती के लिए जाना जाता है. इस तरह देखा जाए तो इसमें सेहत का खजाना छुपा होता है.

मटर के छिल्के के फायदे

1. पाचन में रामबाण- आयुर्वेद में इसे शरीर के लिए पाचन का सर्वश्रेष्ठ फूड माना जाता है. यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है को मल को स्मूथली रिलीज करने में मदद करता है. मटर के हरे छिलकों में मौजूद प्राकृतिक फाइबर पेट के लिए लाभकारी होता है. फाइबर पेट को साफ रखने, पाचन को आसान बनाने और गैस जैसी दिक्कतों को कम करने में मदद करता है. यह पेट को धीरे-धीरे और आराम से काम करने में मदद करता है.

2. वजन कम करने में सहायक- कई वैज्ञानिक शोध भी बताते हैं कि फाइबर वाला भोजन पेट को देर तक भरा महसूस कराता है. यही कारण है कि छिलके की सब्जी या चटनी खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और खाने की लालसा कम होती है. यह तरीका उन लोगों के लिए उपयोगी होता है जो अपने वजन को संतुलित रखना चाहते हैं.

3. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार-मटर के छिल्कों का सेवन कर आंखों की रोशनी को बढ़ाई जा सकती है. छिलकों में मौजूद प्राकृतिक केमिकल जैसे कैरोटेनॉइड, आंखों के लिए भी मददगार माने जाते हैं. ये तत्व आंखों की कोशिकाओं को सामान्य रूप से काम करने में सहायता देते हैं और प्रकाश से होने वाली क्षति से बचाने का काम करते हैं.

4. दिल की सेहत सुधारे-मटर के छिल्कों का सेवन करने से हार्ट मजबूत होता है. दरअसल, इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं. इनमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है.

5. हड्डियों को मजबूत बनाए-मटर के छिलके विटामिन के और कैल्शियम की अच्छी मात्रा देते हैं. ये चीजें हड्डियों का आधार है. अगर आपके पास कैल्शियम भरपूर है तो आपकी हड्डियां मजबूत होगी. वहीं विटामिन के बोन स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है. विटामिन के हड्डी के मिनरलाइजेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

6. स्किन पर लाता है ग्लो-मटर के छिल्के स्किन पर ग्लो लाने में बहुत मदद कर सकता है. मटर के छिल्कों में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो स्किन से फ्री रेडिकल्स को हटाते हैं. इससे स्किन सेल डैमेज होने से बच जाता है. वहीं मटर के छिल्के में विटामिन सी मौजूद होता है जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ा देता है जो स्किन को हेल्दी रखता है. इनमे मौजूद विटामिन सी पॉलिफेनॉल और खनिज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.

Lakshmi Narayan

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बीज तो बीज, इसके छिल्के में भी है सेहत का वरदान, दिल को रखें महफूज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *