आज के समय में स्किन केयर इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है. के ब्यूटी ट्रेंड और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के चलते लोग ग्लास स्किन पाने के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं. लंबे चौड़े 8 से 15 स्टेप्स का स्किन केयर रूटीन अब आम होता जा रहा है. लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस ट्रेंड से हटकर सादगी और समझदारी से अपनी स्किन का ख्याल रख रहे हैं. उन्हीं लोगों में से एक सारा तेंदुलकर भी एक है. दरअसल हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सारा तेंदुलकर ने अपने स्किन केयर रूटीन और ग्लोइंग स्किन के पीछे का सीक्रेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनकी स्किन सेंसिटिव और एक्ने प्रोन है, इसलिए वह किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल सोच- समझ कर करती है.
ये भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर छाया कैस्टर ऑयल बेली पैच ट्रेंड, जानिए क्या सच में देता है फायदा?
सिंपल रूटीन पर भरोसा करती है सारा
सारा का कहना है कि वह ज्यादातर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की बजाय बेसिक स्किन केयर पर ध्यान देती है. वह जेंटल क्लींजर, हल्के मॉइश्चराइजर और ऐसे इंग्रेडिएंट्स चुनती है जो स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना उसे बैलेंस रखें. वह अपनी स्किन को हाइड्रेट रखना और सूरज की किरणों से बचाने पर खास ध्यान देती है . सुबह के समय वह ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है जो स्किन को प्रोटेक्ट करें, जबकि रात में सोने से पहले मेकअप हटाकर स्किन को साफ रखना उनके रूटीन का अहम हिस्सा है. सारा का मानना है कि पहले उन्हें लगता था कि ज्यादा प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से जल्दी रिजल्ट मिलेगा, लेकिन समय के साथ उन्होंने समझा कि स्किन बैरियर को समझना और उसे सुरक्षित रखना ज्यादा जरूरी है. उनके अनुसार बार-बार नए प्रॉडक्ट्स ट्राई करने की बजाय एक सिंपल और कंसिस्टेंट रूटीन ज्यादा असरदार होता है.
PCOS ने सिखाया स्किन की देखभाल
सारा तेंदुलकर ने यह भी बताया कि उन्हें पीसीओएस की समस्या रही है. जिसकी वजह से उन्हें एक्ने और ऑयली स्किन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस एक्सपीरियंस ने उन्हें यह समझाया कि स्किन हेल्थ का सीधा संबंध अंदरुनी सेहत से होता है. सारा अपनी डाइट को लेकर भी काफी सतर्क रहती है. वह प्रोसेस्ड, ऑयली और ज्यादा शुगर वाले खाने से दूरी बनाकर रखती है. इसके अलावा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, अच्छी नींद और हाइड्रेशन को अपनी स्किन के लिए बहुत जरूरी मानती है. उनका मानना है कि सही खानपान और पानी की पर्याप्त मात्रा स्किन पर साफ नजर आती है. इसके अलावा सारा बताती है कि जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में ट्रेंड्स के पीछे भागने की बजाय डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. वह साइंस बेस्ड और क्लीनिकल टेस्टेड प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देती है, खासकर अपनी सेंसेटिव स्किन के लिए.
ये भी पढ़ें-Constipation Relief Tips: क्या सुबह-सुबह पानी पीने से सच में बन जाता है प्रेशर, कितनी सच है यह बात?
.