सदाबहार पौधे का राज़… खुशहाल जिंदगी और सेहतमंद शरीर के लिए जरूरी टिप्स!

Last Updated:

आयुर्वेद में सदाबहार के पौधे को काफी उपयोगी माना जाता है. इसके फूल और पत्तियों का उपयोग विभिन्न प्रकार की दवाओं में किया जाता है. पत्तियों का पाउडर, काढ़ा और पेस्ट के रूप में इस्तेमाल करके आप कई तरह की बीमारियों से राहत पा सकते हैं. आइए जानते है इसके फायदे…

घर के गार्डन को हमेशा फूलों से महकाने वाला सदाबहार का पौधा आयुर्वेदिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. जिस तरह यह अपने सुंदर फूलों के लिए जाना जाता है, उसी तरह इसके आयुर्वेदिक गुण भी कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं. ऐसे में लोकल-18 की टीम ने संबंधित एक्सपर्ट डॉ. मीनू गर्ग से सदाबहार के पौधे को लेकर खास बातचीत की, जिन्होंने इसके विभिन्न औषधीय गुण और उनके उपयोग के बारे में बताया.

मेरठ, आयुर्वेद, मेडिसिन पौधे, सदाबहार, फूल, पत्तियां, उपयोग, बीमारियां, फोटो गैलरी, लोकल-18,Meerut, Ayurveda, Medicine Plants, Evergreen, Flowers, Leaves, Uses, Diseases, Photo Gallery, Local-18

डा. मीनू गर्ग बताती हैं कि वर्तमान समय में बारिश के कारण त्वचा पर विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. ऐसे में अगर आपके घर के बाहर सदाबहार का पौधा है, तो उसकी पत्तियों को पीसकर त्वचा पर लगाने से यह आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखेगा और उसमें होने वाली फंगल समस्याओं से भी निवारण करेगा.

मेरठ, आयुर्वेद, मेडिसिन पौधे, सदाबहार, फूल, पत्तियां, उपयोग, बीमारियां, फोटो गैलरी, लोकल-18,Meerut, Ayurveda, Medicine Plants, Evergreen, Flowers, Leaves, Uses, Diseases, Photo Gallery, Local-18

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मधुमेह की समस्या काफी लोगों में देखने को मिलती है. ऐसे में सदाबहार के पत्तों में पाए जाने वाला अल्कलॉइड्स नामक औषधीय तत्व काफी उपयोगी होता है, जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है. आप इसके पत्तों का पाउडर बनाकर भी उपयोग कर सकते हैं, जिससे आपका मधुमेह कंट्रोल में रहेगा.

मेरठ, आयुर्वेद, मेडिसिन पौधे, सदाबहार, फूल, पत्तियां, उपयोग, बीमारियां, फोटो गैलरी, लोकल-18,Meerut, Ayurveda, Medicine Plants, Evergreen, Flowers, Leaves, Uses, Diseases, Photo Gallery, Local-18

उन्होंने बताया कि सदाबहार के पत्तों को पाचन तंत्र के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. यदि आपको पाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो आप सदाबहार के पत्तों का काढ़ा बनाकर उपयोग कर सकते हैं. इसके माध्यम से पाचन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा. क्योंकि जब पाचन तंत्र सही नहीं रहता, तो अन्य कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए पाचन तंत्र को लेकर विशेष सावधानी रखना आवश्यक है.

मेरठ, आयुर्वेद, मेडिसिन पौधे, सदाबहार, फूल, पत्तियां, उपयोग, बीमारियां, फोटो गैलरी, लोकल-18,Meerut, Ayurveda, Medicine Plants, Evergreen, Flowers, Leaves, Uses, Diseases, Photo Gallery, Local-18

इसी तरह उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ब्लड प्रेशर की समस्याएं भी देखने को मिलती हैं. जब रक्तचाप नियंत्रण से बाहर हो जाता है, तब ब्लड प्रेशर की समस्या होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप सदाबहार के पत्तों का उपयोग करेंगे, तो आपका रक्तचाप नियंत्रित रहेगा, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या का समाधान भी होगा. ब्लड प्रेशर को काफी घातक माना जाता है, इसलिए इसका नियंत्रण बेहद आवश्यक है.

मेरठ, आयुर्वेद, मेडिसिन पौधे, सदाबहार, फूल, पत्तियां, उपयोग, बीमारियां, फोटो गैलरी, लोकल-18,Meerut, Ayurveda, Medicine Plants, Evergreen, Flowers, Leaves, Uses, Diseases, Photo Gallery, Local-18

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार, सदाबहार पौधे में पाए जाने वाले विनक्रिस्टीन, अल्कलॉइड्स एवं विनब्लास्टीन जैसे औषधीय गुणों के कारण यह कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में यदि कैंसर बनने की संभावना हो, तब भी इसका उपयोग किया जा सकता है. यह पौधा लोगों को राहत पहुंचा सकता है.

मेरठ, आयुर्वेद, मेडिसिन पौधे, सदाबहार, फूल, पत्तियां, उपयोग, बीमारियां, फोटो गैलरी, लोकल-18,Meerut, Ayurveda, Medicine Plants, Evergreen, Flowers, Leaves, Uses, Diseases, Photo Gallery, Local-18

इसी तरह, यह पौधा बालों की समस्याओं के लिए भी काफी उपयोगी माना जाता है. यदि आपको बाल झड़ने की समस्या या अन्य प्रकार की दिक्कतें हैं, तो आप इसके पत्तों का पेस्ट बनाकर बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बालों में मौजूद पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. एक्सपर्ट के अनुसार, प्रत्येक दवाई का उपयोग सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए.

मेरठ, आयुर्वेद, मेडिसिन पौधे, सदाबहार, फूल, पत्तियां, उपयोग, बीमारियां, फोटो गैलरी, लोकल-18,Meerut, Ayurveda, Medicine Plants, Evergreen, Flowers, Leaves, Uses, Diseases, Photo Gallery, Local-18

इसलिए, यदि आप सदाबहार के पत्तों का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही करें. अधिक मात्रा में उपयोग करने से आपको दिक्कत हो सकती है. साथ ही, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं इसका इस्तेमाल न करें, क्योंकि कई बार यह इनके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. इसलिए सदाबहार के पत्तों का उपयोग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहद जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सदाबहार पौधे का राज़… खुशहाल जिंदगी और सेहतमंद शरीर के लिए जरूरी टिप्स!

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *