टैंक पर बैठी 13 साल की लड़की में छिपा है राज, किम जोंग उन की बेटी का बढ़ा रुतबा

Last Updated:

उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया किम जू ऐ को लेकर बेहद खास शब्दों का इस्तेमाल करता है. उन्हें किम जोंग उन की ‘सबसे प्रिय’ और ‘सम्मानित’ संतान बताया जाता है.

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी बेटी एक बार फिर सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए और दोनों ने टैंक में सवार होकर सैन्य प्रशिक्षण की निगरानी की. सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तस्वीरें प्रसारित कर यह जानकारी दी. इससे पहले किम और उनकी बेटी ने एक साथ रॉकेट प्रक्षेपण देखा था और पिस्तौल चलाई थीं.

सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि किम ने बृहस्पतिवार को टैंक और पैदल सेना के जवानों से जुड़े गोलीबारी एवं अन्य सैन्य अभ्यासों की निगरानी की. केसीएनए द्वारा प्रसारित तस्वीरों में किम और उनकी बेटी बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के दौरान चमड़े की काली जैकेट पहने अन्य सैनिकों के साथ जैतूनी-हरे रंग के एक टैंक पर सवार दिखे.

तस्वीरों में किम की बेटी टैंक के ‘हैच’ से अपना सिर बाहर निकाले नजर आ रही हैं जबकि किम टैंक के ऊपर बैठे मुस्कुराते दिख रहे हैं. ऐसा बताया जाता है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ऐ की आयु लगभग 13 साल है और वह 2022 के अंत से ही सैन्य परेड और हथियार प्रक्षेपण सहित कई प्रमुख कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ नजर आती रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया उन्हें किम जोंग की ‘सबसे प्रिय’ और सम्मानित संतान बताता है. अंतरराष्ट्रीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में लगातार सैन्य कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी इस बात का पुख्ता संकेत है कि किम जोंग अपनी बेटी को उत्तर कोरिया के भावी ‘उत्तराधिकारी’ के रूप में तैयार कर रहे हैं.

किम जू ऐ की उम्र लगभग 13 साल बताई जाती है. वह 2022 के अंत से लगातार सैन्य परेड और खतरनाक हथियारों के परीक्षण जैसे प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों में अपने पिता के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *