कोटर में श्मशान घाट के अतिक्रमण से परेशान ग्रामीण: कलेक्टर की गाड़ी रोककर किया विरोध, एसडीएम ने दिया समाधान का आश्वासन – Satna News

सतना के कोटर नगर परिषद क्षेत्र में श्मशान घाट पर अतिक्रमण की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस का रास्ता रोक दिया। कलेक्टर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने जा रहे थे।

.

पार्षद कुसमा चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए। एसडीएम रामपुर बाघेलान ने ग्रामीणों को समझाया और सुनवाई का आश्वासन देकर रास्ता खाली कराया।

अतिक्रमण से घिरा है श्मशान घाट ग्रामीणों का कहना है कि अंबेडकर वार्ड नंबर 14 का मुक्तिधाम अतिक्रमण से घिरा है। सीमांकन न होने से विवाद होते हैं और दाह संस्कार में दिक्कत आती है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

कलेक्टर ने एसडीएम को समस्या हल करने का निर्देश दिए और कहा कि इसका निपटारा जल्द से जल्द कर दिया जाए। इसके बाद वे फिल्टर प्लांट पहुंचे। वहां उन्होंने पेयजल सप्लाई प्रोजेक्ट में देरी पर नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने निर्माण कार्य देख रहे कंपनी के अधिकारी को फटकार लगाई और दिसंबर तक काम पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि काम समय पर पूरा होना चाहिए, ताकि लोगों को जल्द पानी की सुविधा मिल सके।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *