मोटापा बढ़ने की असली वजह आई सामने, इन गलतियों से बिगड़ रहा है सेहत का बैलेंस

Last Updated:

आज की जीवनशैली में शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी का इंटेक हो रहा है. जब हम आवश्यकता से अधिक भोजन करते हैं, तो शरीर उसे भविष्य के लिए फैट के रूप में जमा कर लेता है. पहले यह जमा फैट जरूरत के समय काम आता था, लेकिन, बदलते खान-पान और गलत आदतों के कारण यह इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. नतीजा यह है कि हम समय देखकर खाते हैं, भूख के अनुसार नहीं, और यही आदत मोटापे व उससे जुड़ी बीमारियों की वजह बन रही है.

ख़बरें फटाफट

मिर्जापुर. मोटापा सबसे ज्यादा लोगों को परेशान कर रहा है. इसकी बड़ी वजह समय से खान-पान न होना और जंक फूड खाना है. मोटापा की वजह से कई बीमारियां शरीर में आती है. चाहे व शुगर हो या फिर बीपी की बीमारी हो, यूरिक एसिड से लेकर फैटी लिवर जैसी समस्या मोटापा की वजह से हमारे शरीर को प्रभावित कर रही है. मंडलीय अस्पताल की डाइटिसिशियन डॉ. ज्योति सिंह ने मोटापा से बचाव को लेकर टिप्स दिए हैं. उन्होंने कहा कि समय पर खान-पान नहीं होने की वजह से हम मोटापा को न्यौता दे रहे हैं. यह सबसे ज्यादा स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है. इसलिए जंक फूड या फास्ट फूड खाने से परहेज करें और भूख के अनुसार ही खाने का सेवन करें.

ये है बीमारी की बड़ी वजह
मंडलीय अस्पताल की डाइटिसिशियन डॉ. ज्योति सिंह ने लोकल 18 से बताया कि शरीर में अधिक कलौरी के इंटेक्सिव होता है. क्योकि, जब भी हम कोई चीज जरूरत से ज्यादा लेते हैं तो शरीर फैट के रूप में रिजर्व कर लेती है. ताकि, संकट के समय में यह काम आ सके, लेकिन जिस हिसाब से हम लोगों का खान-पान हो गया है, उससे समस्याएं अधिक हो रही है. हम समय के अनुसार खाना खा रहे हैं और भूख के अनुसार खाना नहीं खा रहे हैं. इससे उपलब्धता ज्यादा बढ़ गई है और हर समय हम कुछ न कुछ खा रहे हैं. हाल यह हो गया है कि जो हमारा स्टोर फैट है. वो इस्तेमाल नहीं हो रहा है और मोटापे में बदल जा रहा है.

शरीर के अनुसार होती है जरूरत
डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि हर शरीर की जरूरत अलग- अलग है. हम लोगों को अपने शरीर के अनुसार ही खान-पान रखना चाहिए. अपनी आवश्यकता के अनुसार ही चीजों को खाए. मोटापा एक बहुत बड़ी दिक्कत है. चाहे डाइबिटीज हो या हाइपरटेंशन हो. फैटी लिवर और यूरिक एसिड जैसी बीमारियों को मोटापा न्यौता देता है. मोटापा को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है. डब्लूएचओ और यूनिसेफ की रिपोर्ट कि माने तो 2012 में महज 10 प्रतिशत ही मोटापा था, लेकिन अब 20 प्रतिशत हो गया है. हर तीसरा व्यक्ति मोटापा से जूझ रहा है. इसलिए भूख के अनुसार ही कुछ खाए और हाई कैलोरी फूड को खाने से बचे. जंक फूड व फ्राई फूड से परहेज करें. कोशिश करें कि खान-पान में हरी सब्जियां, सलाद व फल का सेवन अत्यधिक हो.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

homelifestyle

मोटापा बढ़ने की असली वजह आई सामने, इन गलतियों से बिगड़ रहा है सेहत का बैलेंस

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *