बदलते मौसम में रामबाण है ‘जड़ी-बूटियों की रानी’ तुलसी का पानी,संक्रमण से बचाएगा

Last Updated:

तुलसी को आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है, रोज सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है, पाचन तंत्र बेहतर रहता है और गैस, कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. साथ ही यह ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने, त्वचा को निखारने और बालों को स्वस्थ रखने में भी मददगार माना जाता है.

तुलसी का पौधा तो हर जगह आपको मिल जाएगा, हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय माना जाता है. घरों में तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना भी की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में तुलसी को जड़ी बूटियां का रानी कहा गया है. हिंदू धर्म में पूजा पाठ में भी तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है.

आयुर्वेदिक आचार्य देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताएं तुलसी का पानी नेचुरल तरीके से शरीर को मजबूत बनाता है. वही बदलते मौसम के कारण अक्सर मलेरिया डेंगू जैसी समस्याओं का प्रकोप बढ़ जाता है ऐसे में अगर आप भी अक्सर बुखार जैसी समस्या से परेशान रहते हैं तो तुलसी के पानी का सेवन कर सकते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.

आप आसानी से तुलसी के पानी का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले एक पैन में पानी को उबालना होगा. उसके बाद तुलसी की 10 से 15 पत्तियों को लेकर साफ पानी से धोकर फिर उसे गर्म पानी में डाल दें. 10 मिनट तक ढक कर छोड़ दें फिर छानकर हल्का गुनगुना पानी पिएं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तुलसी के पत्तों का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ तुलसी के पत्ते चबाने से ही नहीं, बल्कि तुलसी के पत्तों का पानी पीने से भी शरीर को जबरदस्त लाभ मिलते हैं. तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. तुलसी के पानी का सेवन गैस, कब्ज या एसिडिटी जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है.

तुलसी में पाया जाने वाला यूजेनॉल पेट की जलन और सूजन को कम करने, पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करता है और भूख को भी बढ़ाता है. तुलसी का पानी पीने से डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों को भी लाभ होता है. ये ब्लड शुगर को बैलेंस कर शरीर कई इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है और ब्लड प्रेशर को नेचुरल रेगुलेट करती है. तुलसी के पानी का सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है.

लोग बालो और अपनी त्वचा को लेकर काफी चिंतित रहते है आपकी बाहरी सुंदरता को अंदर से निखारने में मदद करता है. इसका सेवन स्किन में होने वाले पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. साथ ही यह खून को साफ करता है जिससे स्किन ग्लोइगं लगती है. साथ ही इसका सेवन डैंड्रफ से राहत दिलाने और बालों का गिरना कम करने में भी लाभदायी है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *