गुना के इस स्कूल में नकल रोकने गए अतिथि शिक्षक की प्राचार्य ने उंगली तोड़ी, मोबाइल फोड़ा!

Last Updated:

Guna News: गुना के उमरथाना हाईस्कूल में नकल रोकने पर प्राचार्य हरिसिंह चंदेल पर अतिथि शिक्षक आशुतोष बैरागी की उंगली तोड़ने का आरोप है. मोबाइल भी फोड़ दिया. वीडियो साक्ष्य के साथ चांचौड़ा थाने में मामला दर्ज है. जानें माजरा…

Zoom

गुना में नकल रोकने पर शिक्षकों में विवाद. (AI Image)

Guna News: जिले के चांचौड़ा क्षेत्र स्थित उमरथाना हाईस्कूल में गुरु-शिष्य की परंपरा को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि वार्षिक परीक्षा के दौरान सरेआम गाइड खोलकर नकल कर रहे छात्रों को रोकने पर प्राचार्य हरिसिंह चंदेल ने अतिथि शिक्षक आशुतोष बैरागी पर हमला कर दिया. प्राचार्य ने न केवल शिक्षक का मोबाइल फोड़ दिया, बल्कि उनकी उंगली भी तोड़ दी. मामला चांचौड़ा थाने में दर्ज हो गया है.

शनिवार को कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी. यह विषय स्वयं प्राचार्य हरिसिंह चंदेल पढ़ाते हैं. जब अतिथि शिक्षक आशुतोष बैरागी कक्षा में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि छात्र बिना किसी डर के गाइड खोलकर उत्तर लिख रहे थे. परीक्षा हॉल में कोई पर्यवेक्षक या अन्य शिक्षक मौजूद नहीं था. आशुतोष ने साक्ष्य के लिए वीडियो बनाना शुरू किया और बच्चों को नकल से रोका. इस पर प्राचार्य चंदेल भड़क उठे.

वीडियो भी वायरल हुआ….
आरोप है कि प्राचार्य ने आशुतोष पर हमला बोल दिया, मोबाइल उनके हाथ से छीनकर पटक दिया और झड़प में उंगली तोड़ दी. दोनों के बीच तीखी गाली-गलौज का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है. पीड़ित शिक्षक ने बताया कि प्राचार्य पहले भी उन्हें मानसिक प्रताड़ना देते रहे हैं. दावा है कि हरिसिंह चंदेल अपनी संदिग्ध कार्यशैली के कारण पहले अन्य स्कूलों से निलंबित भी हो चुके हैं.

मेरे पास साक्ष्य है…
शिक्षक आशुतोष बैरागी ने चांचौड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया था. नकल रोकने पर प्राचार्य ने मुझे बुरी तरह मारा, मोबाइल तोड़ा और उंगली तोड़ दी. मेरे पास पूरा वीडियो साक्ष्य है. प्राचार्य झूठी शिकायत कर सकते हैं, इसलिए पुलिस तुरंत कार्रवाई करे.”

संज्ञान में आया मामला…
पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. गुना के जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल ने कहा, “मेरे संज्ञान में अभी मामला आया है. फिलहाल मैं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के कार्यक्रम में ड्यूटी पर हूं. कल इस मामले को देखता हूं.”

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *