अमेज़न Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस सेल में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं. अगर आप एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Realme GT 7 Pro पर मिल रहा यह ऑफर आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है. अमेज़न पर यह फोन अब ₹50,000 से कम कीमत में उपलब्ध है, जिसमें ₹10,000 से ज्यादा की सीधी छूट शामिल है.
रियलमी GT 7 प्रो को अमेज़न पर ₹49,998 की कीमत पर लिस्ट किया गया है. यह कीमत फोन की मूल कीमत से ₹10,001 कम है. इसके अलावा, अगर आप इस फोन को SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको अडिशनल ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है.
अमेज़न ग्राहकों की सुविधा के लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत मात्र ₹1,758 प्रति माह से होती है. वहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है. पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन के आधार पर ग्राहकों को अधिकतम ₹42,000 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है.
Realme GT 7 Pro के दमदार फीचर्स
रियलमी GT 7 Pro एक प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है. इसमें 6.78-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. खास बात यह है कि इसका डिस्प्ले 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देने में सक्षम है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है.
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाता है. यह फोन Realme UI 6.0 पर चलता है, जो आने वाले Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है.
बैटरी और कैमरा
पावर के लिए Realme GT 7 Pro में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन कुछ ही मिनटों में काफी हद तक चार्ज हो जाता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
ये कहना गलत नहीं होगा कि Republic Day Sale में Realme GT 7 Pro पर मिल रहा यह ऑफर उन यूज़र्स के लिए शानदार मौका है, जो एक पावरफुल और प्रीमियम स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं.
.