₹35000 कम हो गई Google के इस महंगे फोन की कीमत, सस्ता होते ही धड़ाधड़ होने लगी बिक्री, खत्म न हो जाए स्टॉक

Last Updated:

Flipkart पर अभी भी Big Bang Diwali सेल चालू है, और इसमें Google Pixel 9 Pro XL पर ₹35,000 की भारी छूट मिल रही है. SBI कार्ड ऑफर और एक्सचेंज बोनस के साथ यह फोन और भी सस्ता हो सकता है. जानिए पूरी डील और स्पेसिफिकेशन्स.

गूगल पिक्सल 9 को सस्ते में खरीदने का मौका.

दिवाली खत्म हो गई है, लेकिन अभी भी फ्लिपकार्ट पर ‘Big Bang Diwali Sale’ चालू है. सेल में ग्राहकों को एक से बढ़ कर ऑफर फोन पर दिए जा रहे हैं. शानदार ऑफर में से बेस्ट की बात करें तो यहां से Google Pixel 9 Pro XL को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. Flipkart पर चल रही सेल में कई स्मार्टफोन्स पर ऑफर हैं, जिनमें से पिक्सेल 9 प्रो एक्सएल की डील सबसे ज़्यादा बढ़ियां मानी जा रही है. अगर आप कोई प्रीमियम फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें, क्योंकि दिवाली खत्म हो गई है और अब ये फेस्टिवल ऑफर भी जल्द खत्म हो सकते हैं.

गूगल Pixel 9 Pro XL की भारत में लॉन्चिंग कीमत ₹1,24,999 थी. लेकिन इस सेल में ये फोन मात्र ₹89,999 में मिल रहा है. यानी आपको सीधे ₹35,000 की बचत होगी. इसके अलावा अगर आप State Bank of India के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं तो आपको ₹4,250 का अलग से डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही, एक्सचेंज ऑफर में अपना पुराना स्मार्टफोन देकर आप और भी बचत कर सकते हैं.

कैसे हैं Pixel 9 Pro XL के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस फोन में 6.7-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है, जो 1344 x 2992 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट है. इसे Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्शन मिला है.

कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो सेंसर है जिसमें 5x ऑप्टिकल ज़ूम मिलता है. फ्रंट में 42MP का कैमरा है जिससे शानदार सेल्फी और वीडियो कॉल की जा सकती है.

फोन को Google Tensor G4 चिपसेट से पावर दी गई है. इसमें 5060mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

₹35000 कम हो गई Google के इस महंगे फोन की कीमत, धड़ाधड़ होने लगी बिक्री

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *