गड्ढे में तिरपाल में शराब बनाने भरा था लाहन: गुना में दो आरोपी पकड़ाए; 1500 लाहन और 118 लीटर शराब जब्त – Guna News


गुना के राघौगढ़ इलाके में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। लंबे समय बाद यह पहला मौका है, जब दो आरोपी भी मौके पर ही पुलिस की पकड़ में आए। हमेशा आरोपी भगा जाते थे। पुलिस ने मौके पर 1500 लीटर लाहन नष्ट किया। वहीं 118 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की है। राघौगढ़ पुलिस ने बताया कि राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा स्थित कंजर डेरों पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब निर्माण की लगातार सूचना मिल रही थी। SP अंकित सोनी के निर्देशन और ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम कार्यवीय के लिए निकली। राघौगढ़ SDOP दीपा डोडवे के नेतृत्व में इंचार्ज राघौगढ़ थाना प्रभारी SI रसना राजावत और उनकी टीम ने राजपुरा में कंजर के डेरों पर दबिश दी।
दबिश के दौरान डेरों के आसपास सर्चिंग के करने पर छोटे-बड़े कई ड्रमों और गड्डों में शराब बनाने के लिये तैयार किया हुआ करीब 1500 लीटर लाहन, भटिट्यां और शराब निर्माण में उपयोगी अन्य सामग्री मिली। इसके बाद बरामद 1.50 लाख कीमत का करीब 1500 लीटर लाहन और अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री को पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया।
दबिश के दौरान पुलिस द्वारा दो आरोपियों राहुल पुत्र सोनू कंजर उम्र 19 साल, फूल सिंह पुत्र मिश्रीलाल विश्वकर्मा उम्र 46 साल निवासी ग्राम राजपुरा थाना राघौगढ को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 118 लीटर अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब कीमती 12 हजार रुपये और मोटर साइकिल क्रमांक MP08 MW 6792 कीमती 80 हजार रुपये सहित कुल 92 हजार रुपये का माल जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *