ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से गाली-गलौच देकर तोड़फोड़ किया।
शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल में शुक्रवार देर रात डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर विवाद हो गया। घटना रात करीब 10:30 बजे की है l
.
जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में घायल वीरेंद्र मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था। वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसका इलाज नहीं किया। वही उसके साथ मारपीट की।
दूसरी ओर, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अश्वनी राजपूत ने कोतवाली थाने में शिकायत आवेदन दिया है। डॉक्टर ने बताया कि वे इमरजेंसी ड्यूटी पर थे, तभी मरीज विजय और अनुराग अस्पताल पहुंचे। विजय की नाक पर चोट थी, जो मारपीट का मामला लग रहा था, इसलिए उन्हें पर्चा बनवाने को कहा गया।
डॉक्टर ने तोड़फोड़ और गाली-गलौच का मामला दर्ज कराया
डॉक्टर के मुताबिक, पर्चा बनवाने को कहने पर मरीज ने गाली-गलौच शुरू कर दी और धमकी भी दी। बाद में मरीज ने पर्चा लाकर डॉक्टर पर फेंका और दोबारा गाली देने लगा। डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि मरीज ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और लोहे की स्टूल फेंकी, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
यह विवाद लगभग आधे घंटे तक चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस जांच कर रही है।
अस्पताल में विवाद के बाद पुलिस मौके पर स्थिति को काबू किया।

घायल मरीज के इलाज में देरी से बढ़ा विवाद।
.