Last Updated:
Man Owns 23 Homes Lives in a Rented Apartment: आमतौर पर लोगों को एक घर खरीदने में पूरी सेविंग लगा देनी पड़ती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भारतीय का आइडिया बताएंगे, जिसने ऑस्ट्रेलिया में 23 प्रॉपर्टी खरीदीं. हैरानी की बात ये है कि इतने के बाद भी वो एक किराये के घर में रहता है.
23 घर होकर भी किराये के घर में रहता है शख्स.
Man Owns 23 Homes Lives in a Rented Apartment: हममें से ज्यादा लोगों का सपना होता है कि वो अपने लिए एक ऐसा घर खरीदें, जहां वो अपनी जिंदगी खुशी-खुशी जी सकें. हालांकि आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जिसके एक-दो नहीं बल्कि 23 घर हैं, बावजूद इसके वो इनमें से किसी में न रहकर एक किराये के घर में रहता है. ये कहानी है ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक युवा प्रॉपर्टी निवेशक की. उन्होंने जब अपना ये सच बताया, तो सुनने वाले दंग रह गए. सवाल ये है कि वो इतने पैसे होकर भी रेंटेड प्रॉपर्टी में क्यों रहते हैं?
32 साल के रवि शर्मा के पास पूरे देश में 23 निवेश वाली संपत्तियां हैं, लेकिन वह खुद अब भी किराए के घर में रहते हैं. रवि शर्मा सर्च प्रॉपर्टी बायर्स एजेंसी के संस्थापक हैं. उनकी कुल प्रॉपर्टी की कीमत करीब 25 मिलियन डॉलर बताई जाती है. उनकी कंपनी को 2023 और 2024 में REB Awards में बेस्ट बायर्स एजेंसी के लिए फाइनलिस्ट चुना गया था. सोचिए, ऐसे आदमी के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर रहना कहां बड़ी बात होगी तो आखिर रवि किराये पर क्यों रहते हैं?
रवि शर्मा के पास कितनी प्रॉपर्टी?
रवि शर्मा के पास न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया, साउथ ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में करीब 20 से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं. सिडनी में उनकी सिर्फ एक या दो संपत्तियां हैं, बाकी ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में हैं.
इसके बावजूद वह सिडनी के मैक्वेरी पार्क इलाके में तीन बेडरूम के पेंटहाउस में किराए पर रहते हैं. वह हर हफ्ते लगभग 1,420 डॉलर किराया देते हैं. इस तरीके को रेंटवेस्टिंग कहा जाता है, यानि जिस इलाके में रहना चाहते हैं, वहां किराए पर रहें और सस्ती या तेजी से बढ़ने वाली जगहों पर निवेश के लिए घर खरीदें.
फिर क्यों किराए पर रहते हैं रवि?
- रवि शर्मा ने 21 साल की उम्र में अपनी पहली प्रॉपर्टी खरीदी थी. यह डब्बो में तीन बेडरूम का घर था, जिसकी कीमत 1,90,000 डॉलर थी. अगले 10 सालों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग हिस्सों में घर खरीदे और उन्हें किराए पर देकर अपना पोर्टफोलियो बढ़ायाय
- उनका कहना है कि अगर वह सिडनी में खुद का घर खरीदते, तो उन्हें बहुत बड़ा डाउन पेमेंट देना पड़ता. इससे उनकी पूंजी एक ही संपत्ति में फंस जाती और आगे निवेश करने के मौके कम हो जाते. साथ ही, अगर वह ऐसी प्रॉपर्टी बाद में बेचते, तो स्टाम्प ड्यूटी के कारण नुकसान भी हो सकता था.
- उन्होंने कहा कि किराया न देना आकर्षक लगता है, लेकिन अगर पैसा ऐसी संपत्ति में फंस जाए जो ज्यादा बढ़त न दे, तो आगे के अवसर सीमित हो जाते हैं. इसलिए उन्होंने पहले निवेश को प्राथमिकता दी.
वह ‘Personal Finance with Ravi Sharma’ नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसके एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. कुल मिलाकर, रवि शर्मा का मानना है कि समझदारी से निवेश करके बाद में बेहतर घर और बेहतर इलाके में रहने का मौका मिलता है और उनके मुताबिक उनके साथ भी यही हुआ.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें
.