13 साल की सजा काटकर छूटने के बाद पुलिस हिरासत में पहुंचा कुख्यात बदमाश

प्रमोद काछी पूर्व में भी दस्यु गतिविधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है और हाल ही में सजा काटकर जेल से बाहर आया था। गौरतलब है कि प्रमोद कुशवाहा …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 07:37:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 07:43:49 PM (IST)

पुलिस की हिरासत में अपराधी।

HighLights

  1. जैतवारा थाना में दर्ज थी एएफआई, मझगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार
  2. जेल से बाहर आते ही फिर सक्रिय, आधी रात मझगवां पुलिस ने दबोचा
  3. जमीन विवाद में बुजुर्ग से मारपीट का मामला दर्ज, इलाके में दहशत

सतना। 13 साल जेल से सजा काटकर बाहर आने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हुए कुख्यात बदमाश प्रमोद काछी उर्फ प्रमोद कुशवाहा निवासी चंदई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह कार्रवाई मझगवां थाना प्रभारी आदित्यनारायण धुर्वे द्वारा की गई, जहां पुलिस ने आधी रात दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।

वहीं दूसरी तरफ बीते 21 जनवरी को प्रमोद कुशवाहा के खिलाफ जैतवारा थाना में रंगदारी व मारपीट का मामला दर्ज किया गया जा चुका है।

प्रमोद काछी पूर्व में भी दस्यु गतिविधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है और हाल ही में सजा काटकर जेल से बाहर आया था। गौरतलब है कि प्रमोद कुशवाहा को हत्या व डकैत के प्रकरण में जेल में रहते हुए भी तेरह वर्ष फरार रहा बना रहा।

बुजुर्ग से जमीन खाली कराने के नाम पर रंगदारी और मारपीट

जैतवारा थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर क्रमांक 0028/2026 के अनुसार, 21 जनवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे 75 वर्षीय किसान इंद्रप्रसाद कुशवाहा निवासी चंदई अपनी गाय बांध रहे थे, तभी गांव का ही प्रमोद कुशवाहा सफेद रंग की कार (रूक्क17 ष्टष्ट 1110) से मौके पर पहुंचा।

आरोप है कि प्रमोद ने सरकारी जमीन छोडऩे का दबाव बनाते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और पैसा न देने पर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची बुजुर्ग की परिजन से भी अभद्रता की गई। शोर-शराबा होने पर पुलिस को सूचना मिलने की भनक लगते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना जैतवारा में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 115(2), 119(1), 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले में एनसीआरबी के एकीकृत जांच प्रपत्र के तहत विवेचना जारी है। बाहर आते ही उसके द्वारा फिर से दबंगई और आपराधिक हरकतें शुरू किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *