खुले आसमान के नीचे अलाव जलाकर लगाई रात्रि चौपाल: कलेक्टर तामिया के आदिवासी गांव पहुंचे; ग्रामीणों संग बैठकर सुनी समस्याएं – Chhindwara News

शनिवार की रात तामिया के आदिवासी अंचल मोयापानी में नजारा कुछ अलग था। यहां खुले आसमान के नीचे जलते अलाव के पास कलेक्टर हरेंद्र नारायन ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठे नजर आए। कलेक्टर ने सहज माहौल में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके

.

चौपाल में ग्रामीणों ने सबसे बड़ी समस्या बिजली के कम वोल्टेज की बताई। इस पर कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रविवार (आज) को ही गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए, ताकि समस्या खत्म हो सके। ग्रामीणों ने स्टॉप डैम की मांग की, जिस पर ग्रामीण विकास विभाग को नाले का निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने को कहा गया।

चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणजन

कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

पर्यटन ग्राम बना मोयापानी, चल रहे 5 होमस्टे मोयापानी गांव अब ‘पर्यटन ग्राम’ के रूप में विकसित हो रहा है। कलेक्टर ने जाना कि यहां ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग की योजना के तहत 5 होमस्टे शुरू किए हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना की और ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया।

  • कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। ढाल ढाना क्षेत्र में मिनी आंगनवाड़ी खोलने का आश्वासन दिया।
  • पशुपालन विभाग को गांव में कैंप लगाकर मुर्गी शेड योजना के आवेदन लेने और लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए।
  • महिलाओं को आय बढ़ाने और प्रोडक्ट मार्केटिंग के टिप्स दिए।

ये अधिकारी रहे मौजूद कलेक्टर के साथ जिला पंचायत CEO अग्रिम कुमार, एसडीएम कामनी ठाकुर, तहसीलदार उमराज सिंह वारले और जनपद CEO सहित अन्य अधिकारी भी देर रात तक गांव में मौजूद रहे।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *