बालों के लिए सबसे ताकतवर रेमेडी, हेयर ग्रोथ के लिए तेल में मिलाकर लगाएं ये लाल फूल

Last Updated:


Natural Hair Growth Tips: बालों को लंबा करने का सबसे अच्छा और नेचुरल तरीका है, लाल गुड़हल का फूल. इसके रोजाना इस्तेमाल से आप बिना केमिकल के साइड इफेक्ट्स और कम खर्च में अपने बालों को मोटा लंबा और हेल्दी बना सकते हैं. इसे तेल में कैसे मिलाना है और कितनी बार लगाना है, चलिए इस लेख में जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Does Hibiscus Regrow Hair: आज के समय में प्रदूषण और खानपान की आदतों के कारण बालों का डैमेज होना, ग्रोथ रूक जाना और झड़ना कॉमन हो गया है. इन सभी प्रॉब्लम के समाधान के लिए हेयर केयर प्रोडक्ट्स से पूरा मार्केट भरा हुआ है. जिस प्रोडक्ट को देखें उस पर ही 100% गारंटी के साथ बालों को घना सुंदर और लंबा बनाने का दावा किया गया है. लेकिन इसकी असलियत यूज करने पर सामने आ जाती है.

केमिकल्स मिले होने के कारण कई लोगों में ये प्रॉब्लम को और बढ़ा देते हैं. इसलिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा सेफ माना जाता है.ऐसे में आज हम आपको हेल्दी बालों के लिए एक ऐसी रेमेडी बता रहें जिन्हें इस्तेमाल करना बहुत ही आसान और कारगर है. लाल गुड़हल का फूल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. ये वही फूल है जिसे नवरात्र के समय मां दुर्गा पर चढ़ाया जाता है. मार्केट में भी आजकल इसके कई प्रोडक्ट मिलने लगे हैं. लेकिन इसके फायदों को आप फ्री में ले सकते हैं.

बालों के लिए गुड़हल के फायदे
2003 में हुई एक स्टडी के अनुसार, हिबिस्कस रोजा-सिनेंसिस यानी की गुड़हल के पत्तों का रस चूहों में बालों की लंबाई और बालों के रोमों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है. ऐसे में ये दावा सच है कि बालों में गुड़हल के फूल का रस लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है. खासतौर पर यदि आपका लक्ष्य बालों का लंबा और घना करना है.

कैसे करें इस्तेमाल
गुड़हल के फूल को आप बादाम, नारियल, ऑलिव ऑयल जैसे हेयर ऑयल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं. इस हर्बल हेयर ऑयल को बनाने के लिए ताजे फूलों को अच्छी तरह से धोकर सूखाकर और पीसकर तेल में मिला लें या फिर आप इन ताजे फूलों को तेल में कुछ देर पकाकर मिक्सर में पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं. तैयार किए गए तेल को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें और यूज करें.

बालों में मसाज का तरीका
हर्बल हेयर ऑयल को अपने सिर की त्वचा पर लगभग 10 मिनट तक मालिश करें. इसे लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें. फिर हल्के शैम्पू से धो लें. हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *