Last Updated:
Air India Drunk Pilot: अभी अहमदाबाद प्लेन क्रैश को हुए एक साल का वक्त भी नहीं बीता है, लेकिन लापरवाही का आलम एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया है. इस बार, एयर इंडिया के पायलट को वैंकूवर में नशे की हालत में पकड़ा गया है. पायलट की इस हरकत ने एक बार फिर इंटरनेशनल एविएशन सिक्योरिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कनाडा ने इस घटना पर सख्त रुख लेते हुए एयर इंडिया से 26 जनवरी तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है.
Air India Drunk Pilot: आसमान में पैसेंजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी जिन हाथों में होती है, अगर वही लड़खड़ा जाएं तो सवाल सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, पूरी व्यवस्था का खड़ा हो जाता है. कुछ ऐसा ही मामला कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर सामने आया, जहां एयर इंडिया का एक पायलट फ्लाइट से ठीक पहले नशे की हालत में पकड़ा गया. मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया और अब कनाडा ने एयर इंडिया को सख्त लहजे में 26 जनवरी 2026 तक कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने का अल्टीमेटम दे दिया है.
दरअसल, यह घटना 23 दिसंबर 2025 की है. एयर इंडिया की फ्लाइट AI 186 को वैंकूवर से वियाना होते हुए दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी. प्लेन में सभी पैसेंजर्स बोर्ड कर चुके थे, फ्लाइट टेकऑफ के लिए पूरी तरह से तैयार थी और कॉकपिट क्रू भी अपनी कमान संभाल ली थी. इसी दौरान, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के कुछ अफसर फ्लाइट में दाखिल हुए और एक पायलट को अपने साथ लेकर चले गए. इस पायलट का दो बार ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया. टेस्ट में दो बार फेल होने के बाद पायलट को हिरासत में ले लिया गया.
कैसे खुसी पायलट की इस हरकत की पोल
सूत्रों के अनुसार, यह पायलट फ्लाइट से पहले ड्यूटी फ्री शॉप पर शराब खरीद रहा थी. इसी दौरान, ड्यूटी फ्री स्टोर के एक स्टाफ को उसकी सांस से शराब की तेज गंध महसूस हुई. स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को दी. जानकारी मिलते ही रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस हरकत में आई. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पायलट की पहचान की गई और उसे प्लेन से उतारकर दो बार ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया. दोनों टेस्ट में पायलट फेल रहा. इसके बाद उसे ड्यूटी के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया.
एयर इंडिया के लिए छोटी नहीं है यह मुसीबत
इस घटना पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए कनाडा ट्रांसपोर्ट ने एयर इंडिया को एक ऑफिशियल लेटर भेजा था. इस लेटन में साफ कहा गया कि यह मामला कनाडियन एविएशन रेगुलेशंस का सीधा उल्लंघन है. साथ ही एयर इंडिया के फॉरेन एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (FAOC) की शर्तों का भी उल्लंघन किया है, जिसमें साफ तौर पर यह कहा गया है कि एयर ऑपरेटर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करेगा. कनाडा ने न सिर्फ इस मामले को बेहद गंभीर माना है, बल्कि एयर इंडिया को सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं.
26 जनवरी तक एयर इंडिया को देना है जवाब
कनाडा ट्रांसपोर्ट ने एयर इंडिया से पूछा है कि इस घटना के बाद वह अपने सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम में किस तरह की सुधारात्मक कार्रवाई कर रही है. साथ ही, कि दोषी पायलट और सिस्टम में हुई चूक पर क्या कदम उठाए गए? कनाडा ट्रांसपोर्ट ने इन सवालों का जवाब देने के लिए एयर इंडिया को 26 जनवरी तक का समय दिया है. ट्रांसपोर्ट कनाडा ने यह भी संकेत दिया है कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और कनाडा की एविएशन अथॉरिटी की ओर से इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
.