Last Updated:
स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन शहर में एक कार का 90,000 स्विस फ्रैंक यानी लगभग 98 लाख रुपये का मोटा चालान कटा है. जानें इस कार पर इतना भारी भरकम जुर्माना क्यों लगाया गया और इसके मालिक के लिए क्यों यह कोई परेशानी की बा…और पढ़ें
स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन शहर में एक कार का 90,000 स्विस फ्रैंक यानी लगभग 98 लाख रुपये का मोटा चालान कटा है.दरअसल स्विट्ज़रलैंड के वॉ (Vaud) क्षेत्र में कानून के अनुसार, ऐसे मामलों में जुर्माना व्यक्ति की आमदनी, संपत्ति और पारिवारिक आर्थिक स्थिति के आधार पर तय किया जाता है. चूंकि वह शख्स स्विट्ज़रलैंड के सबसे अमीर लोगों में से एक है और पहले भी स्पीडिंग के मामलों में पकड़ा जा चुका है, इसलिए उस पर इतना मोटा जर्माना लगाया गया.
इससे पहले अगस्त 2024 में एक ड्राइवर को ऑटोमैटिक पुलिस राडार ने 50 किमी प्रति घंटा ज़ोन में 77 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से गाड़ी चलाते पकड़ा. अदालत ने जून 2025 में फैसला सुनाते हुए 10,000 स्विस फ़्रैंक अग्रिम में भरने का आदेश दिया, जबकि बाक़ी 80,000 स्विस फ़्रैंक अगले तीन वर्षों में इसी तरह की गलती करने पर देने होंगे.
पहले भी पकड़ा गया
रिपोर्ट के अनुसार, यह व्यक्ति फ्रांसीसी नागरिक है, जिसे स्विट्ज़रलैंड की आर्थिक पत्रिका बिलान ने देश के 300 सबसे अमीर लोगों में शामिल किया है. उसकी कुल संपत्ति अरबों डॉलर में है. आठ साल पहले भी यह ड्राइवर तेज़ रफ़्तार में पकड़ा गया था और उस समय 10,000 स्विस फ़्रैंक का जुर्माना और दो साल के भीतर गलती दोहराने पर 60,000 स्विस फ़्रैंक अतिरिक्त भरने का प्रावधान तय हुआ था.
स्विट्ज़रलैंड अकेला देश नहीं है जहां जुर्माना अमीरी के हिसाब से तय होता है. जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और नॉर्डिक देशों में भी यह प्रथा लागू है. 2010 में एक करोड़पति फ़रारी ड्राइवर पर 2.9 लाख डॉलर (करीब ₹2.4 करोड़) का रिकॉर्ड जुर्माना लगा था.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें
.