परदेस से ‘चींटियों की फौज’ ला रहा था शख्स, एयरपोर्ट पर खुला राज तो अधिकारी सन्न!

होमदुनियाअन्य देश

परदेस से चींटियों की फौज ला रहा था शख्स, एयरपोर्ट पर खुला राज तो अधिकारी सन्न

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Man Arrested for smuggling ants: आपने ड्रग्स या सोने-चांदी की तस्करी के बारे में सुना होगा लेकिन शायद ही कभी सुना हो कि कोई परदेस से चींटियां बटोरकर ला रहा हो. केन्या में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब एयरपोर्ट पर अधिकारियों को एक शख्स के बैग से हजारों चीटिंयां मिलीं. आखिर वो इनका करता क्या था?

ख़बरें फटाफट

Zoom

शख्स के बैग ने निकली चींटियों की फौज. (AI Generated)

Ants Smuggling In China: केन्या की राजधानी नैरोबी के जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अजीबोगरीब स्मगलिंग का केस सामने आया. यहां एक चीनी नागरिक को 2000 से ज्यादा क्वीन गार्डन चींटियों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की पहचान झांग केकुन के रूप में हुई है, जो इन जीवित चींटियों को अपने सामान में छिपाकर चीन ले जाने की कोशिश कर रहा था. अधिकारी तब सन्न रह गए जब उन्हें टेस्ट ट्यूब से लेकर टिश्यू पेपर रोल्स तक से भरभराकर चींटियां गिरती हुई मिलीं.

जानकारी के मुताबिक सिक्योरिटी जांच के दौरान अधिकारियों को शख्स के बैग में जीवित चींटियां मिलीं. इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल झांग ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन जांच एजेंसियों का कहना है कि उसका संबंध एक बड़े चींटी तस्करी गिरोह से हो सकता है, जिसे पिछले साल केन्या में पकड़ा गया था. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत में सरकारी वकील ने अनुरोध किया है कि आरोपी के मोबाइल फोन और लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच की अनुमति दी जाए ताकि इस तस्करी नेटवर्क के बारे में और जानकारी मिल सके.

क्या था ये पूरा मामला?

केन्या वाइल्डलाइफ सर्विस के वरिष्ठ अधिकारी डंकन जुमा ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और संभावना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. उन्होंने कहा कि जांचकर्ता केन्या के अन्य शहरों में भी चींटियों को इकट्ठा कर अवैध रूप से बेचने की गतिविधियों की जांच कर रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले साल भी इसी तरह का मामला सामने आया था. मई में केन्या की एक अदालत ने चार लोगों को हजारों जीवित क्वीन चींटियों की तस्करी के प्रयास में दोषी ठहराया था. अदालत ने उन्हें एक साल की जेल या 7,700 डॉलर जुर्माने की सजा सुनाई थी. जांचकर्ताओं का शक है कि पिछले साल पकड़े गए आरोपियों के नेटवर्क का सरगना झांग केकुन ही है और पिछले साल वो भागने में कामयाब हो गया था. उन्होंने उसे 5 दिन हिरासत में रखने की अनुमति मांगी ताकि उसके तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके.

किन चींटियों की हो रही थी तस्करी?

  1. केन्या वाइल्डलाइफ सर्विस आमतौर पर शेर, हाथी जैसे बड़े जानवरों की सुरक्षा के लिए जानी जाती है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि यह मामला भी बेहद महत्वपूर्ण है.
  2. जब्त की गई चींटियां जायंट अफ्रीकन हार्वेस्टर एंट्स हैं, जो पर्यावरण के लिए बेहद अहम मानी जाती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इन्हें बड़े पैमाने पर प्राकृतिक वातावरण से हटाया जाए तो इससे मिट्टी की गुणवत्ता और जैव विविधता पर बुरा असर पड़ सकता है.
  3. जांच एजेंसियों का मानना है कि इन चींटियों को यूरोप और एशिया के विदेशी पालतू जानवरों के बाजारों में बेचने के लिए तस्करी की जा रही थी, जहां इनकी काफी मांग होती है. लोग इन्हें कंटेनर में पालकर इसकी कॉलोनी देखते हैं, जो एक थेरेपी की तरह होती है.
  4. बड़े आकार, खूबसूरत लुक और देखने में मजेदार कॉलोनी व्यवहार की वजह से इनकी मांग बढ़ी है. एक रानी चींटी की कीमत 8000-18000 रुपये तक होती है, जबकि पूरी कॉलोनी 10000 रुपये से ज्यादा में बिकती है.

About the Author

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *