Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एनेस्थिसिया से उठते ही मरीज नर्स के साथ फ्लर्ट करता दिखायी दे रहा है. ये बात आपको चौंका सकता है कि लड़के की इस हरकत पर उसे खूब वाह वाही मिल रही है. कुछ लड़कियों ने लड़के को क्यूट बताया है, और उसका नंबर और आई डी बताने की गुजारिश भी की है.
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो आपको हंसाने के साथ-साथ चौका भी देगा. वीडियो में एक 24-25 साल का युवक इमरजेंसी रूम में एडमिट है और जैसा कि आप सोच भी नहीं सकते, वह एनेस्थीसिया से उठते ही अपनी नर्स से फुल फ्लर्टिंग करने लगता है. इस वीडियो ने टिकटॉक पर धूम मचा दी है और इंस्टाग्राम पर भी इसे 33,500 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं. 600 से ज्यादा लोग ने रिएक्शन भी दिया है.
वीडियो में दिखाया गया है कि युवक को जब एनेस्थीसिया से होश आता है, तो नर्स उससे जूस और पानी के लिए पूछती है. लेकिन लड़का ग्लास शब्द सुनते ही नर्स से उसके चश्मे की तारीफ करने लगता है. वह कहता है, “चश्मा पहनकर तुम्हारा लुक बदल गया है! क्या कभी तुम्हें किसी ये बताया है कि तुम 10 आउट ऑफ 11 हो?” इस पर नर्स हंसती हुए जवाब देती है कि “नहीं, कभी नहीं, लेकिन तुम बहुत चार्मिंग हो.” बस, फिर क्या था, ये तो बस शुरूआत थी.
View this post on Instagram
.