Last Updated:
Easy Weight Loss Formula: इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने बताया है कि उसने दिन में 4 बार खाना खाया और इसके बावजूद 2 महीने में 12 किलो वजन घटाने में कामयाबी हासिल कर ली. उसने वेट लॉस के लिए हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर डाइट ली और चीनी व जंक फूड से दूरी बनाई. शख्स की जर्नी यह दिखाती है कि छोटे-छोटे बदलाव से भी तेजी से वजन घटाया जा सकता है.
वेट लॉस करने के लिए सही खानपान की जरूरत होती है.
Amazing Weight Loss Tips: आज के दौर में मोटापा सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. बड़ी संख्या में युवा ओवरवेट और मोटापे का शिकार हो रहे हैं. अगर शरीर का वजन ज्यादा हो जाए, तो इससे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, कैंसर, लिवर डिजीज समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में तमाम लोग अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं. आमतौर पर वजन कम करने के लिए लोग कम खाना खाते हैं और दिनभर भूखा रहने की कोशिश करते हैं. हालांकि अगर खानपान में सुधार कर लिया जाए, तो बिना फास्टिंग और वर्कआउट के भी वेट लॉस किया जा सकता है.
ईशान अपने दिन की शुरुआत एक पौष्टिक और प्रोटीन-रिच नाश्ते से करते थे, जिसमें ओट्स, लगभग 150 मिलीलीटर दूध और एक स्कूप व्हे प्रोटीन शामिल था. उनका मानना था कि दिन की शुरुआत सही पोषण से करने पर पूरे दिन भूख कंट्रोल रहती है. इस नाश्ते से उन्हें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलते थे, जिससे उन्हें एनर्जी भी मिलती थी और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता था. दोपहर के खाने यानी लंच में उन्होंने डाइट का विशेष ध्यान रखा. वह 200 ग्राम चिकन ब्रेस्ट या पनीर के साथ 2 रोटी, हल्की ग्रेवी और सलाद लेते थे. लंच में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा संतुलन होता था, जिससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता था और वजन घटाने की प्रक्रिया भी प्रभावित नहीं होती थी.
शाम के समय भूख को कंट्रोल करने के लिए उन्होंने हल्का, लेकिन पौष्टिक स्नैक्स चुना. इसमें एक फल, थोड़े सूखे मेवे और 5 अंडों की सफेदी शामिल थी. यह कॉम्बिनेशन उन्हें पर्याप्त प्रोटीन देता था और अनावश्यक स्नैकिंग से बचाता था. रात के खाने में ईशान ने हल्का और लो-कार्ब खाना लिया. वह 200 ग्राम चिकन या पनीर के साथ सलाद लेते थे, जिससे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता था, लेकिन कैलोरी कम रहती थी. इस तरह दिनभर में 4 बार संतुलित भोजन करके उन्होंने अपने शरीर की जरूरतों को पूरा किया और धीरे-धीरे वजन कम किया. अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो यह वेट लॉस प्लान फॉलो कर सकते हैं.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें