पीला और बदबूदार हो गया लंच बॉक्स? ये देसी ट्रिक अपनाते ही मिनटों में चमक उठेगी टिफिन

Last Updated:

How to Clean Plastic Lunch Box: अगर आपका लंच बॉक्स बार-बार इस्तेमाल से पीला और गंदा हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इसे फिर से साफ और चमकदार बना सकते हैं. बस सही तरीका जान लें और आपका टिफिन मिनटों में नया जैसा दिखने लगेगा.

Zoom

साधारण डिशवॉश से रगड़ने के बजाय करें ये उपाय.

ऑफिस या स्कूल के लिए खाना पैक करते समय ज्यादातर लोग प्लास्टिक लंच बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बार-बार ऑयली और मसालेदार खाना रखने से इसका रंग पीला पड़ने लगता है और बदबू भी आने लगती है. कई बार साधारण डिशवॉश से रगड़ने पर भी यह दाग आसानी से नहीं हटते. ऐसे में लोग इसे इस्तेमाल करने से हिचकिचाने लगते हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने लंच बॉक्स को फिर से साफ और चमकदार बना सकते हैं.

बेकिंग सोडा से करें डीप क्लीनिंग
बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है, जो जिद्दी दागों को हटाने में काफी असरदार होता है. इसके लिए एक बर्तन में करीब 1 लीटर पानी लें और उसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. अब इस घोल में लंच बॉक्स को 10-15 मिनट के लिए डुबोकर रखें. इसके बाद ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें. इससे टिफिन का पीलापन काफी हद तक कम हो जाएगा और वह साफ नजर आएगा.

नमक और नींबू का इस्तेमाल करें
नमक और नींबू दोनों ही प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट हैं, जो दाग और बदबू हटाने में मदद करते हैं. इसके लिए 1 लीटर पानी में 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच नमक मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें. अब इसमें लंच बॉक्स डालकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ब्रश से रगड़कर साफ करें और पानी से धो लें. इससे टिफिन तुरंत साफ और फ्रेश दिखने लगेगा.

बोरेक्स पाउडर से हटाएं जिद्दी दाग
अगर आपके लंच बॉक्स पर बहुत ज्यादा पुराने और जिद्दी दाग लग गए हैं, तो बोरेक्स पाउडर आपके काम आ सकता है. इसके लिए थोड़ा सा बोरेक्स पाउडर पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को टूथब्रश की मदद से लंच बॉक्स पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें. फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें. इससे दाग जल्दी हट जाएंगे और बॉक्स साफ नजर आएगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *