लोहे के तारों में तड़प रहा था तेंदुआ, रेस्क्यू टीम ने बेहोश कर बचाई जान, वन विभाग की मुस्तैदी से टली अनहोनी

MP News: मध्य प्रदेश के सतना में शांत बैठी वन्य जीव संरक्षण टीम शनिवार को उस वक्त हरकत में आई। जब खेत में लगाए गए तार के फंदे में बुरी तरह तेंदुए के फ …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 14 Feb 2026 09:58:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Feb 2026 09:58:04 PM (IST)

फंदे में फंसे तेंदुए को मौत के मुंह से खींच लाई रेस्क्यू टीम

HighLights

  1. सतना डॉग स्क्वाड और कुकुन्दपुर की टीम ने दी तेंदुए को नई जिंदगी
  2. ट्रैंक्युलाइजर गन से किया काबू, फिर काटा गया लोहे का तार
  3. वन्यजीवों के लिए बिछाया था अवैध तारों का जाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शांत बैठी वन्य जीव संरक्षण टीम शनिवार को उस वक्त हरकत में आई। जब खेत में लगाए गए तार के फंदे में बुरी तरह तेंदुए के फंसे होने की सूचना मिली। जिस पर ग्रामीणों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने से पहले ही वन्यजीव संरक्षण टीम ने साहसिक अभियान चलाकर तेंदुए को सुरक्षित बचा लिया। कई घंटों की सतर्क कार्रवाई के बाद तेंदुए को बेहोश कर मुक्त कराया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया।

12 बजे मिली सूचना, ट्रैंक्युलाइज़र कर काटा गया फंदा

इस घटना के संभध में रेंजर सचिन नामदेव ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक तेंदुआ खेत में लगाए गए तार के फंदे में फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद डॉग स्क्वाड सतना तथा रेस्क्यू टीम कुकुन्दपुर को भी मौके पर बुलाया गया।

रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को ट्रैंक्युलाइजर डार्ट से बेहोश किया और सुरक्षा उपायों के साथ उसके शरीर में कसकर फंसे लोहे के तार को काटकर मुक्त कराया। विशेषज्ञों के अनुसार यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो सकता था या उसकी मौत भी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें- इंदौर के गांव में पकड़ी गई हाई-टेक ड्रग लैब, केमिकल और उपकरणों का जखीरा बरामद, सीबीएन ने मारा छापा

2 किमी क्षेत्र में चला सर्च अभियान

टीम ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और लगभग 2 किलोमीटर तक जांच की। कार्रवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि खेतों में लगाए गए अवैध तार वन्यजीवों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ कर संबंधित खेत स्वामी की पहचान की गई तथा पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *