सीहोर जिले के अहमदपुर वन परिक्षेत्र के कोलूखेड़ी गांव में तेंदुए के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. जंगल से आए इस तेंदुए की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं, जिसके बाद गांव में भय का वातावरण बन गया. तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला करने का प्रयास भी किया. हालांकि, कुत्ता किसी तरह बच निकलने में सफल रहा. तेंदुए की मौजूदगी के चलते कई किसान खेतों में काम करने जाने से डर रहे हैं. सूचना मिलते ही अहमदपुर वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को तलाशने में जुटी है.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.