ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव ने बदली चाल: मीन राशि में शनि हो गया है मार्गी, जानिए तीन राशियों के लिए साढ़ेसाती और दो राशियों के लिए ढय्या का कैसा रहेगा असर

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

28 नवंबर को शनि मीन राशि में वक्री से मार्गी हो गया है। ग्रह का वक्री होना यानी पीछे की ओर चलना। मार्गी होना चाहिए यानी ग्रह का आगे की ओर चलना। अगले साल 2026 में भी शनि मीन राशि में ही रहेगा। इस दौरान शनि राशि नहीं बदलेगा, लेकिन चाल में बदलाव जरूर होंगे। 7 मार्च से 13 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त रहेगा। 27 जुलाई से 11 दिसंबर 2026 तक शनि वक्री रहेगा। शनि को नौ ग्रहों में न्यायाधीश माना जाता है, यही ग्रह हमें हमारे कर्मों का फल प्रदान करता है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, शनि की तीन राशियों पर साढ़ेसाती रहती है और दो राशियों पर ढय्या रहती है। अभी कुंभ, मीन और मेष पर साढ़ेसाती है, सिंह-धनु राशि पर ढय्या रहेगा। साढ़ेसाती करीब साढ़ेसात साल रहती है और ढय्या ढाई साल का रहता है। जानिए इन 5 राशियों पर शनि का कैसा असर रहने वाला है, ये राशिफल चंद्र राशि के आधार पर बताया गया है।

कुंभ राशि

इस समय कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम तीसरा चरण चल रहा है, इसे उतरती साढ़ेसाती भी कहते हैं।

साढ़ेसाती का अंतिम चरण मानसिक दबाव और पारिवारिक तनाव को कम करने लगता है, लेकिन अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको पिछले समय के कठिन परिश्रम का फल मिलने की संभावना है, ईमानदारी से काम करते रहेंगे तो बेहतर रहेगा। वाणी में कठोरता कम होगी, संचित धन में वृद्धि होगी और परिवार में चल रहा पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने के आसार बनेंगे।

क्या करें: हर शनिवार अपने सामर्थ्य के मुताबिक, जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन कराएं। सामाजिक कार्य में हिस्सा लें। गलत संगत से दूर रहें।

मीन राशि

साढ़ेसाती का दूसरा चरण है। शनिदेव स्वयं इस राशि में हैं, इसलिए मीन राशि के लिए थोड़ा कठिन समय रह सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से चीजें सरल कर लेंगे।

इस चरण में आपके करियर और स्वास्थ्य पर सीधा असर हो सकता है, इसलिए आपको अतिरिक्त सावधानी रखेंगे तो स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। मार्गी शनि आपके मानसिक तनाव को कम करेंगे, आपके व्यक्तित्व में गंभीरता लाएंगे और आप अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक स्पष्ट और अनुशासित महसूस करेंगे।

क्या करें: जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहायता करें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। घर-परिवार में धैर्य बनाए रखें।

मेष राशि

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण है, आने वाला समय आपके लिए सतर्क रहने का रहेगा।

आने वाले समय में व्यय कम होंगे। विदेश यात्राएं हो सकती हैं। शनि आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने का संकेत दे रहे हैं। जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, विशेषकर करियर और निवास के स्थान पर। इस दौरान मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं।

क्या करें: इस राशि के लोग नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। मजदूरों और सहकर्मियों का अनादर न करें। जीवन में अनुशासन बनाए रखें।

सिंह राशि

इस राशि पर शनि का ढय्या है। जब शनि किसी से आठवें भाव में रहता है, तब उस राशि पर ढय्या रहता है।

शनि इन लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि अचानक आने वाले संकटों में कमी आएगी। ससुराल पक्ष से चल रहे तनाव सुलझेंगे। ये ढय्या स्वास्थ्य, दुर्घटना और अचानक धन हानि की आशंका बढ़ाता है। स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना होगा। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक वाद-विवाद से बचना होगा

क्या करें: ये लोग हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं, परिक्रमा करें। अपने अहंकार का त्याग करें। नेतृत्व करते समय विनम्रता बनाए रखें, किसी का अनादर न करें।

धनु राशि

इस राशि पर शनि का ढय्या है। जब शनि किसी राशि के चौथे भाव में रहता है, तब उस राशि पर भी ढय्या रहता है।

इस ढय्या का प्रभाव मुख्य रूप से परिवार, माता और संपत्ति पर पड़ता है। शनि देव पारिवारिक कलह शांत करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। यदि आप कोई संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार कर रहे थे, तो उसमें आ रही अड़चनें अब दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। लापरवाही से बचना होगा।

क्या करें: अपने गुरु, शिक्षक और घर के बड़ों का हमेशा आदर करें, इनका आशीर्वाद लेकर ही बड़े कामों की शुरुआत करें। मन शांत रखें, नियमित रूप से ध्यान करें।

ये खबर भी पढ़ें…

शनि हो गया है मार्गी:अब मीन राशि में शनि आगे बढ़ेगा, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनि का असर

मीन राशि में शनि की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर इसका असर बदल गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, मार्गी शनि का सभी 12 राशियों पर कैसा असर रहने वाला है। पढ़िए पूरी खबर…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *