Last Updated:
High Heels For Men or Women: हाई हील्स को बहुत से लोग महिलाओं का फैशन समझते हैं. कुछ लोगों को लगता है ये छोटी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिससे वो अपने कद को ऊंचा दिखा सके. लेकिन सच्चाई बिल्कुल इससे अलग है, हाई हील्स मर्दों के लिए बनाए गए थे. चलिए डिटेल में जानते हैं 400 साल के हाई हील्स का इतिहास के बारे में.
हाई हील्स पर अब तक आपने महिलाओं को बलखाते हुए चलते देखा है. लेकिन ये कभी भी महिलाओं के लिए नहीं बनायी गई थी.जी, हां यकीन करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन हाई हील्स पुरुषों के लिए बनाए गए थे, जिन्हें वो युद्ध के दौरान भी पहनते थें.
हाई हील्स का इतिहास लगभग 400 साल पुराना है.इसकी शुरुआत 1600 के दशक में पश्चिम एशिया के पर्शियन्स ने ओटोमन्स से युद्ध के दौरान की. यहां के सैनिक बेहतरीन घुड़सवार थे, और युद्ध के दौरान तीर चलाने के लिए वो हील्स पहनते थे. इससे उन्हें रकाब में टिके रहने में मदद मिलती थी.
लंबे समय तक वीरता के पहनावे का हिस्सा रहने के बाद हाई हील्स महीलाओं के शूज कबर्ड में शामिल हुआ. इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ प्रथम ने हाई हील्स को पहनने की पहल की. उनका कहना था कि मेरा दिल और हिम्मत एक राजा की तरह है. इसलिए उनके जूते भी एक राजा की तरह ही रखे गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कद को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल फ्रांस के राजा लुई चौदहवें ने किया. जिसने हील्स को छोटे कद वाले लोगों के बीच काफी फेमस बना दिया. उन्हें रेड हील्स पसंद थे, जिसके बाद 20वीं सदी में रेड हील्स काफी फैमस हुए.
1800 के दशक में पुरुष हील्स वाले शूज का इस्तेमाल करते थे. ये उनके पैंटालून (एक तरह का टाइट पैंट) को सही तरह से पहने रहने में मदद के लिए होते थे.लेकिन 1860 में हील्स ने फैशन की दूनिया में एंट्री की. फोटोग्राफी के चलन में आने के बाद लोगों ने हील्स का इस्तेमाल ज्यादा करना शुरू किया.
पहले जमाने में हाई हील्स लकड़ी से बनायी जाती थी. इसके लिए ऐसी लकड़ी का चुनाव किया जाता था जो वजन में हल्की लेकिन मजबूत हो. लेकिन 1957 के बाद प्लास्टिक और पॉलिस्टायरीन का इस्तेमाल किया जाने लगा. आजकल हील्स के अंदर स्टील की रॉड होती है और नीचे धातु की छोटी टिप लगी होती है जिसे “टॉप पीस” कहा जाता है.
1953 में एक इटालियन डिजाइन ने स्टिलेटो बनाया जिसका मतलब खंजर होता है. ये बहुत ही पतली और खंजर जैसी दिखने वाली हील्स थी. हालांकि ये फैशन के लिए बनी थीं, लेकिन 2014 में अमेरिका में एक महिला ने अपने पति की हत्या 5.5 इंच की स्टिलेटो हील से कर दी थी. पुरुषों से महिलाओं के पैरों तक पहुंचने में हाई हील्स को कई दशक लगे. क्योंकि ये माना जाता था कि ये नाजूक पैरों के लिए नहीं है, जिसे गलत साबित करने के लिए महिलाओं ने इसे पहनना शुरू किया.
.