पति ने ही किया था पत्नी और बच्चों का अपहरण: शिवपुरी के जंगलों में रातभर बंधक बनाकर रखा; पति समेत दो अन्य आरोपी गिरफ्तार – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे में दिनदहाड़े महिला और उसके दो बच्चों के अपहरण के मामले में नरवर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृता महिला और दोनों मासूम बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि अपहरण की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के पति ने ही रची थी। भरण-पोषण के मामले में न्यायालयी राजीनामा कराने का दबाव इस वारदात की वजह बना। पुलिस ने पति समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पहले तीन तस्वीरों में देखिए अपहरण… CCTV फुटेज वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस पुलिस के मुताबिक 13 जनवरी को फरियादी नरेंद्र जाटव की रिपोर्ट पर थाना नरवर में अपराध क्रमांक 07/26 धारा 137(2), 140(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। महिला और बच्चों को जबरन कार में डालकर ले जाने का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। CCTV फुटेज के की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महिला और बच्चों को लेकर ग्राम पाडरखेड़ा-जंगीपुर के तालाब के पास मौजूद हैं।
नरवर, गोपालपुर और बैराड़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में थाना गोपालपुर क्षेत्र से महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। आरोपियों ने अपहरण के बाद तीनों को रातभर जंगलों में घुमाते रहे। 2014 में शादी, 5 साल से अलग रह रहे थे पति-पत्नी जांच में सामने आया कि पार्वती जाटव (38) की शादी वर्ष 2014 में जगतसिंह जाटव से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 9 और 7 वर्ष है। पति-पत्नी पिछले करीब 5 वर्षों से अलग रह रहे थे। इस दौरान तलाक और भरण-पोषण का मामला न्यायालय में लंबित था। पुलिस के अनुसार आरोपी पति भरण-पोषण के प्रकरण में महिला पर राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। महिला के इनकार करने पर उसने अपने देवर, एक दोस्त और ड्राइवर के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची।
घटना के दिन महिला बच्चों को स्कूल से लेकर लौट रही थी, तभी कार से आए आरोपियों ने तीनों को जबरन बिठा लिया। पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी पुलिस ने आरोपी पति जगतसिंह जाटव निवासी निजामपुर मगरोनी और उसके दोस्त शिवकुमार गुर्जर निवासी भीकनपुर फतेहाबाद (आगरा) को गिरफ्तार कर लिया है। देवर पदम जाटव और ड्राइवर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *