मटन बिजनेस में इन नस्लों की भारी डिमांड…कम समय में बढ़ता वजन, मुनाफा दोगुना

Last Updated:

Satna News: बाजार में बकरी की इन नस्लों के दाम भी उनकी क्वालिटी और डिमांड के हिसाब से अलग-अलग होते हैं. एक वयस्क जमुनापारी बकरी की कीमत 30 हजार रुपये से 55 हजार रुपये तक पहुंच सकती है.

सतना. मीट का कारोबार भारत में लगातार बढ़ रहा है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है बकरों की चुनिंदा नस्लों की जबरदस्त मांग. मध्य प्रदेश के सतना और आसपास के इलाकों में बकरे के गोश्त की खपत तेजी से बढ़ रही है. सही नस्ल का चुनाव किसानों और व्यापारियों को कम समय में ज्यादा वजन, बेहतर क्वालिटी और ऊंची कीमत का फायदा दिला रहा है. यही कारण है कि छोटे किसान से लेकर बड़े व्यापारी तक इस बिजनेस की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं.

बाजार में सिरोही, बीटल, जमुनापारी और बरबरी नस्ल की बकरियां सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. इन नस्लों की खासियत है कि इनका वजन तेजी से बढ़ता है और मांस की गुणवत्ता भी बेहतरीन होती है. सतना और विंध्य क्षेत्र में जमुनापारी, सिरोही और बरबरी नस्ल का मीट सबसे ज्यादा बिकता है. इसके अलावा स्थानीय और क्रॉस ब्रीड बकरों की भी अच्छी मांग रहती है.

कीमत और क्वालिटी का संतुलन
लोकल 18 से बातचीत में पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ बृहस्पति भारती ने बताया कि फिलहाल स्थानीय बाजार में बकरे का मीट 650 से 750 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. जमुनापारी और सिरोही नस्ल अपनी ऊंची हाइट और मस्कुलर बॉडी की वजह से ज्यादा मीट देती हैं. अगर कैस्ट्रेशन कराया जाए, तो इनका मांस और भी बेहतर गुणवत्ता का हो जाता है. बरबरी नस्ल छोटे कद की होने के बावजूद तेजी से वजन बढ़ाती है और खासकर कुर्बानी के मौके पर इसकी भारी मांग रहती है.

कीमत में बड़ा अंतर
बाजार में इन नस्लों की कीमत भी उनकी क्वालिटी और डिमांड के हिसाब से काफी अलग-अलग रहती है. एक वयस्क जमुनापारी बकरी की कीमत ₹30,000 से ₹55,000 तक पहुंच सकती है, जबकि सिरोही नस्ल ₹15,000 से ₹30,000 में उपलब्ध होती है. वहीं एक स्वस्थ बरबरी मादा बकरी ₹50,000 तक की बिक सकती है जबकि बरबरी बकरे की शुरुआती कीमत ₹20,000 होती है.

त्योहारों पर बढ़ती डिमांड
त्योहार और कुर्बानी जैसे मौकों पर इन नस्लों की कीमत और भी ज्यादा बढ़ जाती है. यही वजह है कि सतना और विंध्य क्षेत्र के पशुपालक इन नस्लों को पालने और बाजार में बेचने को बेहद फायदे का सौदा मानते हैं. सही नस्ल का चुनाव यहां कारोबारियों के लिए मुनाफा दोगुना करने का सबसे बड़ा राज साबित हो रहा है.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मटन बिजनेस में इन नस्लों की भारी डिमांड…कम समय में बढ़ता वजन, मुनाफा दोगुना

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *