Last Updated:
Burhanpur News: बुरहानपुर के फल विक्रेता शेख सुलेमान ने सड़क हादसे में मृत व्यवसायी अंकुश पावर की 70 लाख का सोना-चांदी-नकदी लौटा दी. रोज 300 रुपये कमाने वाले सुलेमान की ईमानदारी की प्रशंसा हर कोई कर रहा है.
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की गई, जो आज के समय में हर शख्स को दंग कर रही है. रोजाना मात्र 300-400 रुपये कमाने वाले फल विक्रेता शेख सुलेमान को सड़क पर 70 लाख का खजाना पड़ा मिला, पर उन्होंने उसे लौटा दिया. शाहपुर क्षेत्र के निवासी सुलेमान की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन उनका सम्मान कर चुके हैं. वहीं, मृतक के परिवार और समाज के लोगों ने भी शेख सुलेमान का सम्मान किया.
सुलेमान इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर अपनी फल की गाड़ी चला रहे थे, तभी उन्हें सड़क पर एक व्यक्ति तड़पता दिखा. उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी. 112 नंबर पर कॉल की और शाहपुर थाने को सूचना दी. पुलिस पहुंची तो पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान इच्छापुर निवासी अंकुश पवार के रूप में हुई, जो सोने के व्यवसायी थे. अंकुश की गाड़ी के पास एक थैली लटकी हुई थी, जिसमें 600 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी और लाखों की नकदी थी.
मेहनत से कमाओ, ईमान से जियो…
सुलेमान ने थैली को सुरक्षित रखा और मृतक के परिवार को सूचना दी. जैसे ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे, सुलेमान ने बिना किसी हिचकिचाहट के सब कुछ लौटा दिया. लोकल 18 न्यूज से बातचीत में सुलेमान ने बताया, “मैंने सोचा कि यह किसी का खून-पसीना है. मेरी कमाई कम है, लेकिन ईमानदारी से जीना मेरा धर्म है. मैं रोज फेरी लगाकर फल बेचता हूं, घर-परिवार चल जाता है. बेईमानी से अमीर बनने का लोभ नहीं रखा.” सुलेमान की पत्नी और तीन बच्चों वाला परिवार शाहपुर की गलियों में रहता है. वे कहते हैं, “मेहनत से कमाओ, ईमान से जियो. यही संदेश है दुनिया को.”
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.